Bihar

30 सितंबर तक शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी हो जाएगी तैयार,’ शिक्षा मंत्री का ने कहा- कैबिनेट स्वीकृति की जरूरत नहीं

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक बार फिर से कहा है कि शिक्षकोंके ट्रांसफर को लेकर 30 सितंबर से पहले नियमावली हम लोग बना देंगे. सुनील कुमार ने कहा कि कैबिनेट की इसमें कोई जरूरत नहीं है, विभागीय स्तर पर ही हो जाएगा. कैबिनेट में पोस्ट सेंक्शन और कहां पोस्टिंग करनी है, वह तय होता है. लेकिन ट्रांसफर का मामला विभागीय स्तर पर होता है.

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि 30 सितंबर तक हम लोग शिक्षकों के ट्रांसफर की नियमावली तैयार कर लेंगे. अभी 25 सितंबर ही है. 30 सितंबर से पहले हम लोग तैयार कर लेंगे. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने यह भी कहा कैबिनेट से अनुकंपा के मामले की भी स्वीकृति मिल चुकी है.

“6000 अनुकंपा के मामले हैं जिसकी कैबिनेट से स्वीकृति मिली है. हम लोग उस पर भी काम कर रहे हैं. अनुकंपा के लिए जो कैंडिडेट हैं, उनका कैसे हम लोग बेहतर इस्तेमाल कर सकें उसको भी हम लोग देख रहे हैं. अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को लेकर लंबे समय से शिक्षकों की मांग थी तो वहीं ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर भी शिक्षक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.”– सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री, बिहार

अटका हुआ है मामला:

बिहार में 1 लाख 87 हजार नियोजित शिक्षक को नई पोस्टिंग और राज्य कर्मियों को दर्जे का इंतजार है. सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा विभाग ने 3 सदस्य अधिकारियों की एक हाई लेवल कमेटी 1 जुलाई को बनाई थी. 15 जुलाई तक कमेटी को रिपोर्ट देनी थी और ट्रांसफर पॉलिसी 31 जुलाई तक फाइनल कर लेनी थी, लेकिन अभी भी सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 1.87 लाख नियोजित शिक्षकों को नई पोस्टिंग और राज्य कर्मी के दर्जा का इंतजार है.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

46 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

7 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago