Bihar

CM ने माही श्वेत राज को किया सम्मानित : 2 लाख रुपये का सौंपा चेक, 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में जीता था 3 स्वर्ण पदक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतनेवाली माही श्वेत राज को 2 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने माही श्वेत राज को मेडल पहनाकर भी उन्हें सम्मानित किया। विदित है कि माही श्वेत राज देश की सबसे तेज तैराक हैं।

मुख्यमंत्री ने माही श्वेत राज के प्रशिक्षक प्रतीम मजूमदार को भी 2 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत माही श्वेत राज को बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने माही श्वेत राज को कर्नाटक राज्य के मंगलुरू में आयोजित 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि आपने यह उपलब्धि हासिल कर बिहार का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक डॉ. रवीन्द्रन शंकरण और मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

5 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

16 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

16 घंटे ago