Bihar

बिहार में अब नई दरों पर मिलेगा बिजली कनेक्शन, तीन किलोवाट और सात किलोवाट का रेट कितना होगा

बिहार में छोटे-बड़े उद्योगों को बिजली कनेक्शन के लिए अब नई दरें चुकानी होंगी। बिजली कंपनी ने नए रेट तय कर दिए हैं और बिहार विद्युत विनियामक आयोग में याचिका दायर कर दी है। आयोग की मंजूरी मिलते ही नई दरें लागू हो जाएंगी। ये दरें अगले दो साल के लिए होंगी। नई दरें सिर्फ उद्योगों के लिए हैं। बहुमंजिली इमारतों, अपार्टमेंट, दुकानों आदि पर ये लागू नहीं होंगी।

तीन किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए 2700 रुपये

अब तीन किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए 2700 रुपये देने होंगे। इसे घरेलू श्रेणी में रखा गया है। इसमें 500 मीटर तक बिजली कंपनी खुद लाइन खींचकर कनेक्शन देगी। सिंगल फेज में चार किलोवाट तक कनेक्शन के लिए 4500 रुपये लगेंगे। अगर आपको सात किलोवाट तक का कनेक्शन चाहिए तो हर एक किलोवाट के लिए 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

एलटी थ्री फेज में पांच से 19 किलोवाट के लिए 9150 रुपये

वहीं, एलटी थ्री फेज में पांच से 19 किलोवाट के लिए 9150 रुपये प्रति किलोवाट की दर से भुगतान करना होगा। 20 से 44 किलोवाट तक 9700 रुपये प्रति किलोवाट की दर से भुगतान करना होगा। बड़े उद्योगों के लिए 45 किलोवाट से 150 किलोवाट तक का कनेक्शन लेने पर सात हजार रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से पैसे देने होंगे।

आयोग का फैसला होते ही नई दरें प्रभावी

बताया जा रहा है कि बिजली कंपनी ने बिहार में उद्योगों के लिए नए कनेक्शन के लिए ये दरें तय की हैं। यानी कि अब उद्यमियों को निर्धारित दरों पर ही बिजली कनेक्शन मिलेगा। नई दरें दो वर्षों के लिए लागू होंगी। हालांकि ये दरें बहुमंजिली इमारतों, अपार्टमेंट, व्यवसायिक भवनों पर लागू नहीं होंगी। बताया जा रहा है कि आयोग का फैसला होते ही नई दरें प्रभावी हो जाएंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago