Bihar

जन्मदिन पर पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भगवान विश्वकर्मा जैसी पूजा; दूध से अभिषेक और आरती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और कार्यकर्ता देश भर में उत्साह और उत्सव के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजधानी पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की भगवान विश्वकर्मा की जैसी पेटिंग बनवाकर उनकी पूजा की है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा भी मनाया जाता है। पटना के वेद स्कूल में भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू की अगुवाई में पीएम मोदी को भगवान विश्वकर्मा की तरह पूजा गया। मौजूद लोगों ने पीएम मोदी की पेटिंग पर दूध से अभिषेक किया, तिलक लगाया और आरती भी गाए।

कृष्ण सिंह कल्लू ने न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं और सिर्फ भारत देश ही नहीं पूरी दुनिया भी उनका लोहा मानती है। कृष्ण सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की भगवान विश्वकर्मा रूपी तस्वीर का दूध से अभिषेक करने के बाद तिलक लगाकर आरती की गई है। उन्होंने कहा कि पूजा करके मोदी की लंबी उम्र की कामना की गई है।

बिहार भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने भी समाचार चैनल से कहा कि ये साम्य अलौकिक है कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक ही दिन है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के विश्वकर्मा हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का नवनिर्माण हो रहा है। धरती से आसमान तक भारत नए रूप में दिख रहा है और भारत समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि 2047 तक भारत विकसित देशों में शामिल होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वडनगर में हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे पीएम मोदी भाजपा के रास्ते सक्रिय राजनीति में आए। देश की राजनीति में सक्रिय होने से पहले पीएम मोदी गुजरात के लगातार 13 साल सीएम रहे और पिछले 10 साल से देश की बागडोर संभाल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

24 घंटे ago