Bihar

पशुपति पारस को साधने में जुटी बीजेपी, दिलीप जायसवाल RLJP दफ्तर जाकर मिले; बिहार में हलचल तेज

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल फिर से तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के अंदर दरकिनार किए गए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गए हैं। बिहार बीजेपी के चीफ दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को पारस के पार्टी दफ्तर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बहुत देर तक बातचीत हुई। इससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही भोजपुर जिले की तरारी सीट से विधायक रहे बाहुबली सुनील पांडे ने रालोजपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद से पशुपति पारस नाराज बताए जा रहे हैं। तरारी उन चार सीटों में से एक हैं जिन पर आगामी दिनों में उपचुनाव होने हैं। रालोजपा ने सुनील पांडे के सहारे ही बीजेपी से तरारी सीट पर दावा ठोका था।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं नीतीश सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस से मुलाकात की। यह मीटिंग रालोजपा के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि, इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है। मगर राजनीतिक हलकों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

दरअसल, इस साल हुए लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे में बीजेपी ने चिराग पासवान के गुट वाली लोजपा (रामविलास) को तरजीह देते हुए पांच सीटें दी थीं। जबकि उनके चाचा पशुपति पारस के गुट वाली रालोजपा को एक भी सीट नहीं मिली। इसके बाद पारस ने नरेंद्र मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उनके एनडीए छोड़कर जाने के भी कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, बाद में उन्होंने चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले पशुपति पारस एनडीए में अपनी जगह फिर से हासिल करने में जुटे हैं, ताकि सीट बंटवारे में उन्हें सम्मानजनक हिस्सा मिल सके। इससे पहले बिहार की चार सीटों (तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज) पर उपचुनाव होना है। निर्वाचन आयोग जल्द ही इसकी घोषणा कर सकते हैं। इस उपचुनाव को बिहार विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।

पिछले दिनों पशुपति पारस एक्टिव हुए और उन्होंने बीजेपी से तरारी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की मांग कर दी। इस सीट से चार बार विधायक रहे सुनील पांडे उस समय पारस की पार्टी में ही थे। रालोजपा उन्हें ही टिकट देने का मन बना रही थी। मगर हाल ही में उन्होंने रालोजपा को अलविदा कहकर बीजेपी जॉइन कर ली। उनके बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव लड़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पारस इस बात को लेकर बीजेपी नाराज हैं। चर्चा है कि इसी कारण पारस को मनाने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को उनके पास भेजा गया। हालांकि, दोनों नेताओं में क्या बातचीत हुई, इस बारे में दोनों पार्टियों के ओर से आधिकारिक कुछ नहीं कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

27 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago