Bihar

बिहार को मिले 10 नए IAS अफसर, अलग-अलग जिलों में SDO के तौर पर पोस्टिंग, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में 10 आईएएस अफसरों (IAS Officer) को सरकार ने पोस्टिंग दे दी है। आईएएएस गौरव कुमार को पटना सदर का एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) बनाया गया है।

इसी तरह आईएएस श्रेया श्री मुजफ्फरपुर पश्चिमी की एसडीओ बनाई गई हैं। बता दें कि सभी आईएएस अधिकारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पदस्थापना दी गई है। इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राज्यपाल के आदेश से यह अधिसूचना सरकार के सचिव मु. सोहैल ने जारी की है।

ये हैं पोस्टिंग पाने वाले आईएएस अधिकारी

पदस्थापना पाने वाले आईएएस अफसरों में दिव्या शक्ति, श्रेया श्री, पार्थ गुप्ता, आशीष कुमार, किसलय कुशवाहा, ऋतुराज प्रताप सिंह, गौरव कुमार, काजले वैभव नितिन, श्वेता भारती, गौरव कुमार का नाम शामिल है।

बता दें कि ये सभी आईएएस अफसर भारतीय प्रशासनिक सेवा के साल 2022 बैच के पासआउट हैं। खास बात यह है कि इनमें एक ही नाम वाले दो अधिकारी (गौरव कुमार) शामिल हैं।

किसे कहां मिली पोस्टिंग

  • IAS दिव्या शक्ति को पटना के दानापुर की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ/SDO) के पद पर पदस्थापित किया गया है।
  • IAS श्रेया श्री को मुजफ्फरपुर पश्चिम की अनुमंडल पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित किया गया है।
  • IAS पार्थ गुप्ता को अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया बनाया गया है।

  • IAS आशीष कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर; सारण में पोस्टिंग दी गई है।
  • IAS किसलय कुशवाहा को वैशाली जिले के महुआ में अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
  • IAS ऋतुराज प्रताप सिंह को भागलपुर के नौगछिया में अनुमंडल पदाधिकारी का पद सौंपा गया है।

  • IAS गौरव कुमार (आईडी नंबर- 121डी07) को पश्चिम चंपारण के बगहा में अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
  • IAS काजले वैभव नितिन को नालंदा जिले में बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापना दी गई है।
  • IAS श्वेता भारती को पूर्वी चंपारण जिले में मोतिहारी सदर की अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
  • IAS गौरव कुमार (आईडी नंबर-121डी10) को अगले आदेश तक पटना सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

3 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

3 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

16 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

18 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

18 घंटे ago