Bihar

बिहार में धर ली गई दिल्ली पुलिस, जवानों को बनाया बंधक: माफी मांगने के बाद किया रिहा

बिहार के पूर्णियां से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां पूर्णियां पहुंची दिल्ली पुलिस से एक बड़ी गलती हो गई. दिल्ली पुलिस जिसे पकड़ने आयी थी उसे न पकड़कर दूसरे को गिरफ्तार कर ले जाने लगी, जिसके बाद पीड़ित ने हल्ला किया तो आस-पास के मुहल्लेवासी वहां जुट गए और सभी पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया. घटना पूर्णियां जिले के कसबा थाना क्षेत्र के तीन पनिया गुदड़ी बाजार की है.

सहरसा जिला के रहने वाले विक्की सिंह उर्फ विक्की ठाकुर के ऊपर दिल्ली पीएस उत्तर थाने में रेप का केस दर्ज है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस के एसएसआई सुमित यादव और उनकी टीम आरोपी के घर छापेमारी करने के लिए पहुंची मगर आरोपी घर पर नहीं मिला. इसके बाद दिल्ली पुलिस को पता चला कि विक्की सिंह का ससुराल पूर्णियां जिले के एक कसबे में है. जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस गुरुवार सुबह पूर्णियां के लिए निकली और वहां के कसबे कि पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा.

पूर्णियां पुलिस से हो गई गलती

इसके बाद कसबा थाने के एक एसआई और पुलिस ने आरोपी के ससुराल पर छापेमारी का निर्देश दिया और उसके घर का पता दिल्ली पुलिस को दे दिया. पता चलते ही दिल्ली पुलिस घर में घुस गई. जिस वक्त पुलिस छापेमारी करने गई थी, उस वक्त पुलिस पार्टी के लोग बिना वर्दी के थे. अचानक घर में बिना वर्दी के इतने सारे लोग घुसने पर घर के सभी लोग डर गए. फिर सभी पुरुष सदस्य को पुलिस ने पकड़ना शुरू कर दिया. इसके बाद एक शख्स को पकड़ कर पुलिस ले जाने लगी.

पुलिस को लोगों ने बनाया बंधक

घर की महिलाएं इस बात पर हल्ला करने लगीं और पुलिस से पूछने लगीं कि वह किस जुर्म में शख्स को गिरफ्तार कर रहे हैं. हल्ला होते ही मोहल्लेवासी भी घर के बाहर जुट गए और बिना जुर्म, बिना वारंट के कृष्णा चौधरी को पकड़ने का कारण पूछने लगे. वहीं जब वारंट दिखाया गया तो पता चला कि दिल्ली पुलिस गलती से किसी दूसरे के घर में घुस गई है. पुलिस की गलती सामने आते ही मोहल्लेवासियों ने दिल्ली पुलिस सहित कसबे के एक एसआई को बंधक बना लिया. वहीं कृष्णा चौधरी के घर वालों ने बताया कि घर में घुसते ही पुलिस ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया था.

दिल्ली पुलिस ने मांगी माफी

सुबह का समय था और महिलाएं बेड रूम में थी, वहां भी बिना महिला सिपाही के पुलिस घुसकर कैदी को ढूंढ रही थी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया मगर लोग समझने को तैयार नहीं थे. वहीं दिल्ली पुलिस का कहना था कि उन्हें आरोपी के घर की कोई जानकारी नहीं थी, पूर्णियां पुलिस ने ही घर का पता गलत दिया था. एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस ने लिखित माफीनामा दिया जिसके बाद लोगों ने उन्हें जाने दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago