Bihar

Jio यूजर्स के लिए तोहफा! Free मे मिलेगा 100 GB तक स्टोरेज, जानें क्या है अंबानी का बड़ा प्लान

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं वार्षिक आम बैठक चल रही है, जिसमें शेयरधारकों की काफी दिलचस्पी है, जो बड़ी घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को अपने संबोधन के दौरान जियो एआई क्लाउड का अनावरण किया. अंबानी ने कहा कि वेलकम ऑफर के तहत जियो यूजर्स को 100 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगी.

नए ऑफर के बारे में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो यूजर्स को 100 जीबी तक का मुफ्त क्लाउड स्टोरेज मिलेगा, जिससे वे अपने सभी फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, अन्य सभी डिजिटल कंटेंट और डेटा को सुरक्षित रूप से स्टोर और एक्सेस कर सकेंगे. हम इस साल दिवाली से जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफर शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जो एक शक्तिशाली और किफायती समाधान लेकर आएगा, जहां क्लाउड डेटा स्टोरेज और डेटा-संचालित एआई सेवाएं हर जगह सभी के लिए उपलब्ध होंगी.

जियो प्लेटफॉर्म्स के चेयरमैन आकाश अंबानी ने एजीएम के दौरान कहा कि हमारे जियो क्लाउड वेलकम ऑफर के साथ, जियो ग्राहकों को प्राइवेसी और सुरक्षा के साथ काफी किफायती स्टोरेज मिलेगी.

जियो क्लाउड सिर्फ फोन कॉल और ट्रांसक्रिप्ट को स्टोर करने का समाधान नहीं है. यह एक फूल क्लाउड स्टोरेज सेवा है, जहां आप फोटो से लेकर वीडियो, दस्तावेज और किसी भी अन्य डिजिटल सामग्री तक सब कुछ सुरक्षित रूप से अपलोड, स्टोर और साझा कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

13 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

13 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

17 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago