Bihar

बिहार: BA पास फर्जी दरोगा गिरफ्तार, पुलिस बोली-वसूली कर रहा था; मां ने कहा- बहन के साथ राखी पर फोटो खिंचवाने के लिए पहनी थी वर्दी

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक फर्जी बीए पास दरोगा को गिरफ्तार किया है। सोमवार को उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वो ‎‎मुख्य सड़क पर जलेबिया मोड़ के पास वर्दी का रौब दिखा वसूली कर रहा था। उसी समय उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उसके पास से दो ‎‎स्टार वाली वर्दी, बिहार‎ पुलिस का लोगो, अशोक स्तंभ लगा‎ हुआ ब्राउन रेड कलर का बेल्ट, नेम ‎प्लेट ‎बरामद किया है।

फर्जी दरोगा की पहचान रोशी गांव के ‎श्रवण कुमार (28) के रूप में हुई‎ है। सीतामढ़ी में फाइनेंस बैंक के लोन स्टाफ के रूप में काम करता था। रक्षा बंधन से पहले वो अपने घर पहुंचा तो साथ में दो स्टार लगी वर्दी भी लेकर आया था।

वर्दी पहनने का बहुत शौक था

मां ललिता देवी के मुताबिक, ‘श्रवण को बहुत शौक था कि वर्दी पहनकर बहन के साथ राखी बंधवाते फोटो खिंचवाए। इसलिए वो वर्दी लेकर आया था। रक्षा बंधन से एक दिन पहले वर्दी पहन कर बाइक से चौक पर चला गया। इसी दौरान खबर मिली की पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।’

श्रवण के पिता टुनटुन ठाकुर अरुणाचल प्रदेश के एक सैलून में नौकरी करते हैं। 9 साल पहले श्रवण की शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी रीमा देवी ने भी ग्रेजुएशन किया है।

वर्दी पहनकर बच्चों संग फोटो खिंचवाई थी

पत्नी रीमा कुमारी ने बताया कि, ‘मेरे पति सीतामढ़ी से रविवार दोपहर घर पहुंचे थे। वो रक्षा बंधन पर घर आए थे। वर्दी उधर से ही लेकर आए थे। शाम में 5 बजे उन्होंने वर्दी पहनकर बच्चों संग फोटो खिंचवाई। मैंने उन्हें टोका और कहा- यह ड्रेस फालतू में क्यों पहने हुए हैं। ये सभी के लिए नहीं होता है।’

पत्नी ने आगे बताया कि ‘इसी बीच बच्चों ने चाउमीन खाने की जिद्द की। वो वर्दी पहनकर ही चौक पर चले गए। फिर कुछ लोगों ने बताया कि वो फर्जी पुलिस बनकर वसूली कर रहे थे और गिरफ्तार हो गए। वो 15 से 20 दिनों पर एक-दो दिनों के लिए घर आते थे।’

वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा था

डीएसपी ईस्ट सहियार अख्तर ने बताया कि ’18 अगस्त की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि कोई व्यक्ति सर्फुद्दीनपुर चौक पर वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसने पहली बार फर्जी दरोगा बनकर वसूली की कोशिश की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

10 घंटे ago