Bihar

भारत बंद के दौरान पटना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, SDO पर भी चला दिया डंडा

आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद में शामिल प्रदर्शनकारियों पर पटना में लाठी चार्ज हुआ है. इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. बुधवार की सुबह से पटना की सड़कों पर बंद समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे. बेली रोड पर 3 घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा. इसके बाद पुलिस ने रुकनपुरा में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ने का काम किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों में हड़कंप मच गया.

पटना में भारत बंद समर्थकों पर पुलिस लाठीचार्ज, एसडीओ श्रीकांत खांडेकर पिट गए

राजधानी पटना में डाकबंगला चौक पर जुटे बंद समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. लाठीचार्ज के दौरान पटना के सदर एसडीओ श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर भी पिट गए हैं.

एक पुलिसकर्मी के सिर में चोटः

दरअसल, बेली रोड पर रुकनपुरा के पास बंद समर्थक दोनों तरफ से सड़क को जाम कर दिए थे. कई एंबुलेंस भी जाम में घंटों फंसी रही. एंबुलेंस को निकालना और सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प भी हुई. पुलिस पर पथराव किया गया. एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जमकर लाठी चार्ज चलाया. 2 मिनट में भीड़ को हटाकर यातायात चालू कराया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

4 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

18 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

19 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

19 घंटे ago