Bihar

दिलीप जायसवाल संग मुकेश सहनी के घर पहुंचे सम्राट चौधरी, पिता को दी श्रद्धांजलि; 1 दिन लेट आज जाएंगे तेजस्वी

वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की श्रद्धांजलि सभा औ द्वादशा कर्म पर शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित बिहार सरकार के कई मंत्री उनके पैतृक आवास पर अफजला गांव पहुंचे। उप मुख्यमंत्री के साथ उद्योग और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल तथा पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा समेत कई नेता थे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पहुंचने वाले हैं। आरजेडी नेता भी शुक्रवार को ही जाने वाले थे लेकिन अंतिम समय में उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। विगत लोकसभा चुनाव मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने महागठबंधन के साथ और बीजेपी के विरोध में लड़ी। चुनाव प्रचार के दौरान ही तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी करीब आए। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुकेश सहनी को पत्र भेजकर संवेदना व्यक्त की।

मुकेश सहनी के घर पहुंच कर सभी नेताओं ने ने उनके पिता के चित्र पर माल्यार्पण किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। नेताओं का हेलीकॉप्टर 30 बजे खोड़ागाछी मैदान पर लैंड किया। कड़ी सुरक्षा के बीच सुपौल बाजार स्थित अफजला गांव वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के आवास पर पहुंचे। वहां वे करीब 14 मिनट रुके। इस दौरान उन्होंने अल्पाहार किया। वहां से वे 352 बजे खोड़ागाछी के लिए अपने काफिले के साथ रवाना हो गए। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, रामविलास भारती, राज कुमार अग्रवाल, रामबाबू महथा, प्रदीप प्रधान आदि थे।

इधर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज शनिवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी को श्रद्धांजलि देने पहुंचने वाले हैं। शुक्रवार को उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। शनिवार को दोपहर तीन बजे बिरौल आएंगे। यह जानकारी देते हुए एसडीएम उमेश कुमार भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव 1215 बजे पटना से सड़क मार्ग से बिरौल के लिए रवाना होंगे। 330 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ राजद के कई नेता व कार्यकर्ता रहेंगे। उनके आने की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव शुक्रवार को ही बिरौल आने वाले थे लेकिन किसी कारण से उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।

प्रधानमंत्री ने भेजा संवेदना पत्र

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के निधन की खबर मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना पत्र भेजा। उन्होंने इसमें कहा है कि एक प्रेरक व्यक्तित्व में पिता से मिलने वाला मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी निधि होती है। उनके निधन से आपके जीवन में आए सूनेपन की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। जीतन सहनी जी परिवार के लिए आधार और प्रेरणास्रोत थे।

कब हुई थी हत्या?

बताते चलें कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के 70 वर्षीय पिता की 16 जुलाई को दरभंगा जिले में उनके घर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। हत्या दरभंगा के विरौल में स्थित सुपौल बाजार में बने उनके पैतृक घर में की गई। मुकेश सहनी के पिता की लाश घर के अंदर से बरामद की गई। जो कि क्षत-विक्षत हाल में थी। इस मामले में पुलिस अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या में उपयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बताया जाता है कि पैसों के लेन देन के विवाद में इस कांड को अंजाम दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago