समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो संजय झा की अध्यक्षता एवं एनसीसी पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार पांडेय के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. पांडेय ने इस दिवस के इतिहास पर चर्चा कर वीर शहीदों की कुर्बानी पर प्रकाश डाला। इस दौरान दिवस विशेष पर केंद्रित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. झा ने कारगिल युद्ध में शहीद वीर सपूतों को नमन करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हम अपने देश के वीर सैनिकों के त्याग एवं बलिदान की वजह से अपने घर में अमन-चैन की जिंदगी जी पाते हैं। वे अपने देश एवं देश की जनता के हित में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। हमारा भी कर्तव्य है कि हम उनके त्याग को अंगीकार करते हुये उन्हें अपना सर्वोत्तम दें। हमारा यही कर्म देश के वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में डॉ. विमल कुमार, डॉ. प्रतिभा पटेल, डॉ. सोहित राम, डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. सुनील कुमार सिंह समेत अन्य कॉलेज शिक्षक, कैडेट एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…