Bihar

मोदी 3.0 में बिहार का दबदबा, 8 नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय, जानें सभी के नाम

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। चुनाव में एनडीए गठबंध को स्पष्ट बहुमत मिला। इसके बाद सभी दलों के नेताओं की बैठक हुई और नरेंद्र मोदी को सांसद दल का नेता चुना गया। शपथ ग्रहण की तारीख तय हुई और अब मंत्रियों के नाम भी तय हो चुके हैं। शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले गठबंधन के अलग-अलग नेताओं को फोन आने शुरू हुए और थोड़ी देर में ही मोदी 3.0 कैबिनेट की पूरी सूरत सामने आ गई। सबसे अहम बात यह थी कि इस कैबिनेट में बिहार से आठ नेताओं को मंत्री बनाए जाने की खबर है।

एनडीए गठबंधन में बिहार के तीन क्षेत्रीय दल शामिल हैं। ऐसे में नीतीश की पार्टी को दो मंत्री, चिराग पासवान और जीतनराम मांझी को भी मंत्री पद देना पड़ा। इसके अलावा बीजेपी ने बिहार से चुनाव जीतने वाले अपने नेताओं को भी मंत्री बनाने का फैसला किया है। बिहार से मंत्री बन रहे आठ नेताओं में दो राज्यसभा सांसद भी शामिल हैं।

बिहार से इन आठ सांसदों का मंत्री बनना लगभग तय

  1. ललन सिंह (जदयू)
  2. गिरिराज सिंह (बीजेपी)
  3. नित्यानंद राय (बीजेपी)
  4. जीतनराम मांझी (हम)
  5. चिराग पासवान (लोजपा)
  6. रामनाथ ठाकुर (जेडीयू)
  7. राज भूषण निषाद (बीजेपी)
  8. सतीश दुबे (बीजेपी)

विधानसभा चुनाव की तैयारी ?

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंत्रिमंडल में इस बात का ध्यान रखा है कि बिहार के समीकरण इससे खराब न हों। ललन सिंह, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाना गठबंधन की मजबूरी थी, लेकिन बीजेपी ने बिहार से अपने ही चार नेताओं को मंत्री बनाया है। इनमें एक राज्यसभा सांसद भी शामिल हैं। इस दौरान जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। ललन सिंह और गिरिराज सिंह मोदी कैबनेट में 2 भूमिहार हैं। जीतनराम मांझी के आने से मोदी की नई कैबिनेट में महादलित की भी एंट्री हुई है। चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर और राज भूषण निषाद राज्य की पिछड़ी जातियों के हर वर्ग को साधने का काम करते हैं और ब्राम्हणों के लिए सतीश दुबे को राज्यसभा से मंत्रीपद की जिम्मेदारी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

14 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago