National

फाइटर पूजा तोमर ने रचा इतिहास, UFC में जीत दर्ज करने वाली बनीं पहली भारतीय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूजा तोमर अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में जीत दर्ज करने वाली भारत की पहली मिश्रित मार्शल आर्ट फाइटर बन गई है। पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता में भाग ले रही पूजा ने यूएफसी लुइसविले में शनिवार को स्ट्रॉवेट (52 किग्रा) मुकाबले में ब्राजील की रेयान डॉस सैंटोस पर 30-27, 27-30, 29-28 से विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

इतिहास रचने के बाद पूजा ने क्या कहा?

पूजा ने मुकाबले के बाद कहा,‘यह केवल मेरी जीत नहीं है। यह भारत के सभी प्रशंसकों और भारतीय फाइटर की जीत है। इससे पहले सभी सोचा करते थे कि भारतीय फाइटर चुनौती पेश नहीं कर सकते हैं। मैं केवल जीत के बारे में सोच रही थी और मैंने दिखाया कि भारतीय फाइटर हारने वालों में शामिल नहीं हैं।’

‘साइक्लोन’ के नाम से मशहूर 30 वर्षीय पूजा ने पिछले साल अक्टूबर में यूएफसी के साथ अनुबंध किया था और इस तरह से वह मिश्रित मार्शल आर्ट्स की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली भारत की पहली महिला बन गईं। अंशुल जुबली और भरत कंडारे ने यूएफसी में विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुधाना गांव में जन्मी पूजा पांच बार की राष्ट्रीय वुशु चैंपियन हैं और कराटे और ताइक्वांडो में भी भाग लेती रही है। पूजा ने कहा,‘मुझे जीत की पूरी उम्मीद थी और मैंने काफी आक्रमण किया। लेकिन मैं अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन नहीं कर पाई। दूसरे राउंड में मैं दबाव महसूस कर रही थी। मुझे अभी काफी सुधार करने की जरूरत है।’

कैसा रहा पूजा और डॉस सेंटोस का मैच?

दोनों के बीच की फाइट बहुत ही शानदार रही। पूजा और उनकी विरोधी दोनों ने ही अपने-अपने दमखम दिखाए। पहले राउंड में पूजा ने जबरदस्त किक मारे और दबदबा बना लिया। उनकी ये किकें डॉस के शरीर पर सीधे लग रहीं थीं। दूसरे राउंड में डॉस ने वापसी की। वो लगातार आगे बढ़ रहीं थीं और पूजा को पीछे हटकर वार करने के लिए मजबूर कर रहीं थीं। इस राउंड में ब्राजीलियाई खिलाड़ी ने भी पूजा की तरह ही लात लगाने की तरकीब अपनाई और सफल भी रहीं। दोनों महिला फाइटर्स ने जमकर लड़ाई की। आखिरी राउंड बहुत ही रोमांचक था और बराबरी का रहा, लेकिन आखिर में पूजा ने तीसरा राउंड जीता और पहली बार यूएफसी में जीत हासिल की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

3 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

4 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

6 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

23 घंटे ago