Bihar

सियासी हलचल तेज! एक ही फ्लाइट से पटना से दिल्ली आएंगे नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव

लोकसभा चुनाव के फाइनल नतीजे घोषित हो गए हैं और अब दिल्ली में नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. आज दिल्ली में जहां जहां एक तरफ एनडीए की बैठक हो रही है वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक भी अपनी अहम बैठक करने जा रहा है. एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार कुछ देर बाद दिल्ली पहुंचने वाले हैं. वहीं तेजस्वी यादव भी इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं.

गौर करने वाली बात ये है कि सुबह 10:40 बजे की जिस विस्तारा की फ्लाइट UK-718 से नीतीश कुमार दिल्ली आ रहे हैं, उसी फ्लाइट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंच रहे हैं. दिल्ली में सीएम नीतीश कुमार NDA की बैठक में शामिल होंगे. वहीं तेजस्वी शाम को INDIA गठबंधन होने वाली बैठक में शामिल होंगे.

गिरिराज का तंज

वहीं नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक की तरफ से दिए जा रहे कथित ऑफर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने तंज कसते हुए कहा, ‘400 पार नारा था हमारा .. जीतना टुकड़े टुकड़े गैंग को सीट आया है वो है 231 .. और अकेले बीजेपी को 244 आया है .. वो लोग नीतीश जी को न्यौता दे रहे है तेजस्वी के लिए.बिहार बंगाल उत्तर प्रदेश में चुनाव परिणाम आशा के विपरीत होने पर उसकी समीक्षा की जाएगी. नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरे देश में विकास का काम किया लेकिन आशा के अनुरूप परिणाम नहीं आए हैं.’

बिहार में एनडीए को मिली 30 सीटें

आपको बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में 12 जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 12-12 सीटें मिली हैं जबकि एनडीए की सहयोगी पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (S) को एक सीट मिली है. वहीं लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 4 सीटें मिली हैं. इसके अलावा कांग्रेस को तीन और लेफ्ट पार्टी को दो सीटें मिली हैं. पूर्णिया की सीट निर्दलीय पप्पू यादव के खाते में गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

1 घंटा ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

3 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

9 घंटे ago