Weather

समस्तीपुर में मौसम विभाग का पूर्वानुमान; अगले 48 घंटों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : अगले दो दिनों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। तापमान भी तीखी रहेगी। यह आकलन है डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का। अगले तीन दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आमतौर पर उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाये रहेंगे।

अगले दो दिनों में अनेक स्थानों पर मौसम का मिजाज करवट ले सकता है। अधिकतर स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है। इसके साथ ही मेघ गर्जना के साथ बारिश की भी संभावना व्यक्त की गयी है। इसके बाद धीरे-धीरे बारिश की संभावना कम होगी। पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों के बीच अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। जिससे लोगों को तीखी गर्मी का अहसास होता रहेगा।

वहीं न्यूनतम तापमान के 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान लगाया गया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि रात के वक्त भी उमस भरी गर्मी का दौड़ झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमानित अवधि में दस से बाहर किलो मीटर प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से पुरवा हवा चलने गी संभावना जतायी है। बताते चलें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह जून के पहले सप्ताह में रहने वाले औसत तापमान से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह भी सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

6 घंटे ago