पच्चीस वर्षों के बाद बिहार से पांच महिला सांसद होंगी। इसके पहले 1999 के लोकसभा चुनाव में बिहार से 5 महिला सांसद बनी थी। हालांकि, तब बिहार और झारखंड एक थे। राज्य के बंटवारे के बाद यह पहला अवसर है जब एक साथ 5 महिला जीत हासिल कर लोकसभा पहुंच रही हैं। वर्ष 2019 में वीणा देवी, रमा देवी और कविता सिंह ने जीत प्राप्त की थी।
इस बार महिलाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में 39 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। महागठबंधन ने छह जबकि एनडीए ने चार महिला उम्मीदवार उतारे थे। एनडीए की प्रत्याशियों ने शत-प्रतिशत जीत हासिल की। वहीं, राजद से एक ने जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भी किसी महिला उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा।
मीसा भारती को पाटलिपुत्र से, रोहिणी आचार्य को सारण से, रितु जायसवाल को शिवहर से, बीमा भारती को पूर्णिया से, अर्चना रविदास को जमुई से और अनीता देवी को नवादा से टिकट दिया गया था। लेकिन, केवल मीसा भारती को ही जीत मिली। सीवान से निर्दलीय हेना शहाब ने अपनी ताकत दिखायी। वे मुख्य लड़ाई में रहीं और जदयू के बाद दूसरे स्थान पर थी। उनके कारण राजद को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जेडीयू की 2 महिला उम्मीदवार सीवान से विजयलक्ष्मी कुशवाहा और शिवहर से लवली आनंद दोनों ने ही जीत हासिल की। वहीं लोजपा (आर) की वैशाली से वीणा सिंह, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी ने जीत दर्ज की।
जदयू / 2 / 2
लोजपा आर / 2 / 2
राजद / 6 / 1
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…
समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…