Bihar

बिहार में बेखौफ खनन माफिया! बालू लदा ट्रैक्टर रोकने पर सिपाही को कुचला, मौके पर मौत

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर खैरा गांव के पास रविवार की सुबह अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने एक सिपाही को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस की डायल 112 की टीम ने उन्हें उठाकर दाउदनगर के निजी हॉस्पिटल में लाया, जहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय दीपक सिंह जिला पुलिस बल के जवान थे। और दाउदनगर थाना में खनन में पदस्थापित थे।

मृतक सिपाही भोजपुर जिले के आरा के सरैया थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव के निवासी बताए जाते हैं। उनकी ड्यूटी सिपहां चेक पोस्ट से नहर वाले रास्ते में अवैध खनन को रोकने के लिए लगी हुई थी। इसी दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खदेड़ने के क्रम में मूसेपुर खैरा के पास यह घटना घटी है।

बताया जाता है पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा किया। मूसेपुर खैरा के पास सिपाही ने वाहन से उतरकर ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया, जिससे वो जख्मी होकर गिर पड़े। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खदेड़ने के क्रम में यह दुर्घटना हुई है।

एसडीपीओ कुमार ऋषिराज, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जिस व्यक्ति के ट्रैक्टर से यह घटना हुई है, उसकी पहचान कर ली गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रैक्टर को भी जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago