Sports

T20 World Cup: ISIS की धमकी के बाद भारत-पाकिस्तान मैच में राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है. भारत पाक मुकाबले को लेकर आतंकी संगठन ISIS ने धमकी दी. इसे देखते हुए न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान ने पिछले एक दशक से ज्यादा समय से द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेल रहे हैं. दोनों देश केवल एशिया कप या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ही एक-दूसरे का सामना करते हैं. भारत पाकिस्तान मैच को लेकर प्रशंसकों में गजब का क्रेज होता है. मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह है. यूएस की पुलिस पूरी तरह चौकस है कोई सुरक्षा में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

ISIS की धमकी से फैंस चिंतित

ISIS की धमकी वहां मौजूद प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय बन गई है. लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि वे अन्य एजेंसियों के साथ सहयोग करते हुए कड़े कदम उठाएंगे. जिससे कि क्रिकेटरों के साथ-साथ प्रशंसकों को भी उचित सुरक्षा प्रदान की जा सके. नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया और इसकी तुलना राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा से कर दी.

सुरक्षा में लगी कई एजेंसियां

राइडर ने कहा कि इस भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सुरक्षा का स्तर और परिमाण कुछ वर्ष पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी के समय की तुलना में अधिक होगा. उन्होंने खेल के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था में नासाउ काउंटी पुलिस, सफोल्क काउंटी, न्यूयॉर्क राज्य के अधिकारियों के साथ-साथ एफबीआई, होमलैंड सुरक्षा जांच और अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा जैसी एजेंसियों की भागीदारी की भी पुष्टि की.

टीमें इस प्रकार हैं

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

19 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago