Bihar

राजीव प्रताप रूडी से अमीर उनकी पत्नी नीलम, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक? हफलनामे में खुलासा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी से उनकी पत्नी नीलम प्रताप धनवान हैं। यह खुलासा नामांकन के समय दिए गए संपत्ति के विवरण में हुआ है। राजीव प्रताप रूडी की संपत्ति एक करोड़ 19 लाख 96 हजार 481 रुपये की है तो उनकी पत्नी नीलम प्रताप की कुल संपत्ति एक करोड़ 25 लाख 85 हजार 654 रुपये की है। आभूषण के मामले में भी राजीव प्रताप से उनकी पत्नी शौकीन हैं। पत्नी के पास 735 ग्राम ज्वेलरी है जिसकी कीमत 49 लाख 88 हजार 332 रुपये है।

राजीव प्रताप के पास 245 ग्राम ज्वेलरी है जिसकी कीमत 16 लाख 62 हजार 325 रुपये है। राजीव प्रताप रूडी के पास महंगी गाड़ियां भी हैं। इनमें एमजी जेडएस भी है जिसकी कीमत 22 लाख 80 हजार 580 रुपये है। दो इनोवा जिसकी कीमत क्रमश 12 लाख 43 हजार व आठ लाख 50 हजार रुपये है। एक एंबेसडर कार भी राजीव प्रताप रूडी ने खरीदी है जिसकी कीमत फिलहाल तीन लाख 96 हजार है। अमनौर हर नारायण गांव निवासी राजीव प्रताप रूडी 80 हजार 400 रुपये इन हैंड लेकर चुनाव मैदान में हैं तो पत्नी के पास इन हैंड 42 हजार 300 रुपये है।

आपको बता दें सारण संसदीय सीट के लिए हो रहे नामांकन में गुरुवार को आठ प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किये। नामांकन करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राजीव प्रताप रूडी, निर्दलीय राघवेंद्र प्रताप सिंह, निर्दलीय लक्ष्मण प्रसाद यादव, निर्दलीय शेख नौशाद, गण सुरक्षा पार्टी के बरुण कुमार दास, निर्दलीय प्रभात कुमार ,भारत जन जागरण दल के अमर प्रसाद व निर्दलीय राकेश कुमार पांडेय शामिल थे।

करीब 11 बजकर 50 मिनट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कार्यालय पहुंचे । उनके साथ पत्नी नीलम प्रताप व दोनों बेटियां श्रेया प्रताप सिंह व अनीशा प्रताप सिंह भी प्रवेश की। एडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी शम्भू शरण पंडीय के समक्ष राजीव प्रताप रूडी ने दो सेट में नामांकन किया। नामांकन के समय उनकी पत्नी दोनों बेटियों संग उपस्थित थीं। करीब 45 मिनट तक रूडी एडीएम चेंबर में रहे और नामांकन की औपचारिकता पूरी की। उसके बाद वे बाहर निकले।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

10 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

10 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

22 घंटे ago