Bihar

बिहार: उंगली पर स्याही दिखाइए, फिल्म टिकट पर 50% छूट पाइए; मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये अनोखी पहल

राजधानी पटना में अगर आप मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं तो एक और दो जून आपके लिए बेस्ट दिन साबित होने वाला है. इस दिन पटना के सभी सिनेमा हॉल में प्रति टिकट 50 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा. बस आपको टिकट काउंटर पर जाना होगा और उंगली दिखानी होगी. यह डिस्काउंट आपको मिल जायेगा. बशर्ते आपकी उंगली पर वोटिंग वाली स्याही लगी होनी चाहिए. जी हां, पटना में वोटिंग पर्सेंटेज को बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी सिनेमा हॉल के प्रबंधकों के साथ बैठक की और एक और दो जून को उंगली पर वोटिंग वाली स्याही देख कर डिस्काउंट देने का ऐलान किया.

01 जून को सातवें चरण में है पटना में चुनाव

आगामी 01 जून को देश में सातवें चरण का मतदान होना है. इसमें राजधानी पटना में भी मतदान होगा. वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में वोटरों को मूवी टिकटों पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी. यह छूट 1 और 2 जून को सभी शो में दिया जाएगा.

कोई भी मतदाता वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाएंगे तो उन्हें टिकटों पर 50% की छूट दी जाएगी. आपको बता दें कि गुरुवार को जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के नेतृत्व में सिनेमा घरों के संचालकों के साथ बैठक की गई. इस बैठक में इस ऑफर पर सर्वसम्मति से फैसला हुआ.

वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना है लक्ष्य

बिहार में पहले, दूसरे और तीसरे चरण में कम वोटिंग हुई है. वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार काम रही है. चौक-चौराहों और गली-मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. साथ ही अलग अलग ऑफर्स के जरीए भी युवाओं को जागरूक किया जा रहा है.

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सिनेमा घरों के ओनर्स एसोसिएशन, आईएमए, विद्यालयों के संघों, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर्स, रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसियेशन, शॉपकीपर्स एसोसिएशन, खिलाड़ियों के संगठनों आदि सभी की मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी हो रही है. आने वाले दिनों में कई आकर्षित अभियान चलाए जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago