National

अरविंद केजरीवाल को जमानत: सुप्रीम कोर्ट ने ED के कड़े विरोध के बावजूद 1 जून तक दी अंतरिम जमानत…

दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सर्वोच्च अदालत ने बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत देने का आदेश पारित कर रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सीएम केजरीवाल आज ही तिहाड़ से बाहर आएंगे. साथ ही सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि, केजरीवाल पर चुनाव प्रचार को लेकर कोई पाबंदी नहीं है. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की पीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद ये आदेश पारित किया है.

गौरतलब है कि, मौजूदा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरिम जमानत दी गई है – हालांकि प्रवर्तन निदेशालय ने इसका विरोध किया और कहा कि यह संवैधानिक अधिकार नहीं है.

1 जून तक अंतरिम जमानत का मतलब है कि 25 मई को दिल्ली में मतदान होने पर केजरीवाल जेल से बाहर होंगे. 2 जून को केजरीवाल को आत्मसमर्पण करना होगा. 4 जून को मतगणना और नतीजे वाले दिन वह जेल में रहेंगे. जमानत शर्तों का उल्लेख करने वाला विस्तृत आदेश शाम तक अपलोड किया जाएगा.

मालूम हो कि, केजरीवाल को अब खत्म हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. अंतरिम जमानत का मतलब है कि वह हफ्तों बाद तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

11 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

12 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

19 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

20 घंटे ago