Bihar

भगवान का श्राप है, नस दब गया; तेजस्वी यादव के कमर दर्द को सम्राट चौधरी ने मछली खाने से जोड़ा

बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की कमर के दर्द पर तंज कसते हुए कहा है कि भगवान ने उनको श्राप दे दिया है। शिवहर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की कैंडिडेट लवली आनंद के समर्थन में आयोजित सभा में सम्राट चौधरी ने कहा कि मछली खाने के कारण नस दब गया है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव प्रचार में 200 से ज्यादा रैली कर चुके तेजस्वी कुछ दिनों से कमर दर्द की दवा के साथ सभाएं कर रहे हैं। कभी वो अस्पताल में टेस्ट करवाते नजर आए हैं तो कभी बेल्ट लगाकर घूमते दिखे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा- “कौन मछली खिला दिया… उसका नस ही दबा दिया। ये अब सोचिए। ये सब हमको लगता है कि श्राप है। नवरात्र में कोई मछली खाता है क्या। लालू जी सावन में मटन खिला रहे थे। भगवान सब देख रहा है और भगवान देखकर अपना काम भी कर रहे हैं।” तेजस्वी यादव ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन 9 अप्रैल को रात में 8 अप्रैल का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो हेलीकॉप्टर में महागठबंधन के सहयोगी दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ मछली खाते नजर आए थे।

तेजस्वी ने 9 अप्रैल को वीडियो डालते वक्त पोस्ट में वीडियो की तारीख 8 अप्रैल बता दी थी लेकिन नवरात्र में मछली खाने के वीडियो पर काफी बवाल हुआ। तेजस्वी ने इस पर कहा था कि उन्होंने भाजपा के नेताओं का आईक्यू (बुद्धि का स्तर) जांचने के लिए ही वीडियो डाला था। तेजस्वी ने कहा था कि वीडियो में डेट भी लिखा हुआ था लेकिन अंधभक्त फेल हो गए। आगे चलकर तेजस्वी और मुकेश सहनी ने नारंगी खाने का भी वीडियो डाला। दोनों ने आज 200 रैलियों की गिनती पार करने के बाद हेलीकॉप्टर में केक भी काटा है।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार गुरुवार को खत्म हो गया है और शनिवार 25 मई को बिहार की आठ सीटों पर मतदान होगा। बिहार की 30 सीटों में 26 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। 25 मई को 8 सीट जिन पर वोटिंग होगी उनमें वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज शामिल है। ज्यादातर सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच आमने-सामने का मुकाबला है लेकिन सीवान में निर्दलीय हेना शहाब के कारण त्रिकोणीय लड़ाई हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago