Samastipur

समस्तीपुर: युवती ने अपने अपहरण की घटना को बताया गलत, कहा- “मैंने शादी कर ली, अब पति के साथ रहना चाहती हूं”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से कथित अपहृत 23 वर्षीय युवती अपने अपहरण की घटना को गलत बताया है। बरामदगी के बाद 164 के तहत दिये बयान में उसने कोर्ट को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए गयी थी। युवती ने कोर्ट को यह भी बताया कि अपने प्रेमी के साथ पटना के शीतला माता मंदिर में शादी कर ली है।

राहुल उसका पति है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। कोर्ट में उसने मां-पिता के यहां जाने के बजाय अपने पति के घर जाने की इच्छा जतायी। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे प्रेमी युवक के परिजन के हवाले कर दिया गया। अपर थानाध्यक्ष अश्वत्थामा कुमार ने बताया कि न्यायलय के आदेश पर लड़की को राहुल के मां-पिता के हवाले कर दिया गया। विदित हो कि युवती के पिता ने उसके अपहरण की मथुरापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस ने युवती व उसके प्रेमी को पटना से बरामद कर समस्तीपुर लाया था।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago