Bihar

होली के बाद अब ईद पर भी जारी रहेगी शिक्षकों की ट्रेनिंग, इमारत-ए-शरिया ने CM नीतीश को लिखा पत्र

बिहार में शिक्षा विभाग ने अब होली के बाद ईद के मौके पर भी शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग रख दिया है. छह दिवसीय प्रशिक्षण में 19000 के करीब शिक्षकों को शिक्षा के नवाचारों से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रदेश के सभी 6 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है और ट्रेनिंग सेंटर की संख्या को देखते हुए एक बैच में लगभग 19000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. एससीईआरटी की ओर से चरणवार तरीके से शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण करा रहा है.

8 से 13 अप्रैल के बीच ट्रेनिंग:

शिक्षा विभाग ने यह ट्रेनिंग 8 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच निर्धारित की है और यह आवासीय प्रशिक्षण है. होली के मौके पर भी यह प्रशिक्षण जारी था. गुड फ्राइडे के मौके पर भी यह प्रशिक्षण जारी था. तमाम शिक्षक संगठनों ने और विभिन्न राजनेताओं ने होली के समय भी इसे आगे बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था लेकिन विभाग ने बात नहीं सुनी थी. अब 10 अथवा 11 अप्रैल को ईद है. ऐसे में कई मुस्लिम शिक्षकों ने इमारत ए सरिया फुलवारी शरीफ को रविवार को फोन किया. कई शिक्षकों ने इमारत के पदाधिकारी से मुलाकात की और इमारत ने भी इसे गंभीरता से लिया है.

इमारत-ए-शरिया ने सीएम को लिखा पत्र: 

इमारत ए शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अल कासमी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है.

पत्र में उन्होंने लिखा है कि ईद के मौके पर देश भर में छुट्टियां रहती हैं और ईद मुसलमान का सबसे बड़ा पर्व है. उन्होंने सरकार से पूछा है कि ऐसे में ईद के दिन मुस्लिम शिक्षक ट्रेनिंग कैसे कर सकते हैं. मुस्लिम शिक्षक परिवार के साथ ईद की खुशियां कैसे मना सकेंगे. उन्होंने सरकार को कहा है कि आवासीय ट्रेनिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए ताकि सभी शिक्षकों को आसानी हो जाए और वह परिवार के साथ खुशियां मना सके.

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago