Bihar

केंद्रीय विद्यालयों में इस सत्र से नामांकन की सीटें घटीं, संगठन ने लिया फैसला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

देश के केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन में एक बड़ा बदलाव किया गया। इसी सत्र से बदली हुई प्रक्रिया के तहत नामांकन होगा। सभी केंद्रीय विद्यालयों में सीटें घटा दी गई हैं। इसबार बिहार के 49 केंद्रीय विद्यालयों में 40 के बजाए 32 सीटों पर ही नामांकन का आदेश निर्गत किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षकों की तबादला नीति में भी कुछ बदलाव किया गया गया। इनके बच्चों के नामांकन को लेकर भी नियम में कुछ फेरबदल किए गए हैं।

केंद्रीय विद्यालय के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार बाल वाटिका और कक्षा एक में नामांकन के लिये पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नये सत्र 2024-25 में बाल वाटिका और कक्षा वन में 40 की जगह 32 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। बाल वाटिका के लिए 15 अप्रैल शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकता है। अभिभावक केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन संबंधी विवरण देख सकते हैं। हालांकि, सीटों की संख्या कम होने की वजह से अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

एक केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से यह निर्णय लिया गया है। कक्षा-1 व बाल वाटिका में सत्र 2024-25 में 32 सीटों पर ही नामांकन लिया जाएगा। पहले से जिस क्लास में जितने विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी संख्या कम नहीं की जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 1 से 12 तक के लिए एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कक्षा 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो चुका है और 15 अप्रैल को शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

केवीएस दाखिले के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन:

1- अभिभावकों को सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।

2- अब होम पेज पर “click on the registration link” लिंक पर क्लिक करना होगा।

3- अब आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

4- केवीएस प्रवेश आवेदन फॉर्म भरें।

5- जरूरी डॉक्यूमेंट्स सही साइज में अपलोड करें।

6- अब सबमिट करने से पूर्व फॉर्म में दी गई सूचनाएं चेक करें और फिर सब्मिट करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago