Bihar

बिहार में आ गई टीचरों को टेंशन देने वाली खबर! कटेगी एक हफ्ते की सैलरी, ट्रेनिंग में नहीं आने वाले शिक्षकों पर एक्शन

बिहार में सरकारी शिक्षकों को 25 से 30 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाना है. इसके लिए राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद केंद्र पर उपस्थित होने का आदेश दिया गया था. अब प्रशिक्षण के लिए नहीं आने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

बताया जाता है कि बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 5 तक के करीब 20 हजार शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए 25 से 30 मार्च का समय तय किया गया था. होली पर्व के कारण कई शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित नहीं हो सके. ऐसी स्थिति में अब राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने नहीं आने वाले शिक्षकों पर कारवाई का फरमान सुनाया है.

परिषद के निदेशक ने सभी प्रशिक्षण केंद्रों के प्राचार्यों को जारी पत्र में कहा है कि राज्य के सभी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में 25 मार्च से छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है. प्रशिक्षण के संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को 20 मार्च को ही पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया था.

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियुक्त भी कर दिया गया है. लेकिन, इसके बाद भी कई शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में योगदान नहीं दिया है. ऐसे सभी शिक्षकों के एक सप्ताह के वेतन काटे जाने की कार्रवाई की जाएगी.”

गौरतलब है कि 25 मार्च से 30 मार्च तक सरकारी शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है. इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने निर्देश जारी कर कहा था कि प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है.

इसके लिए शिक्षकों की छुट्टियां भी रद्द की गई थी. शिक्षक संघ ने हालांकि होली की छुट्टियों के दौरान विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने के शिक्षा विभाग के फैसले का विरोध कर रहे हैं. कई राजनीतिक संगठन भी शिक्षक संघ के साथ खड़े हो गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago