Bihar

टेंशन ना लें, होली बाद काम पर लौटना होगा आसान, बिहार से चलेंगी 46 स्पेशल ट्रेनें; क्लिक कर देखें डिटेल…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

रेलवे की ओर से होली पर्व के बाद वापस जाने वाले लोगों के लिए 46 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो सहरसा, पटना, दानापुर सहित विभिन्न स्टेशनों से खुलेंगी। इसमें पटना जंक्शन से 9 और दानापुर स्टेशन से 10 स्पेशल ट्रेनें खुलेंगी। इसके अलावा खातीपुरा से दानापुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो 26 मार्च से 6 अप्रैल तक विभिन्न स्टेशनों से चलेगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पटना से 02351 आनंद विहार सुपरफास्ट 31 मार्च तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को, 03255 आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 31 तक हर रविवार व गुरुवार को, 02391 आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 30 मार्च तक हर शनिवार को, 04065 आनंद विहार सुपरफास्ट एसी फेस्टिवल स्पेशल 26 एवं 29 मार्च को, 07228 हैदराबाद 28 मार्च को, 08518 विशाखपट्टणम एक्सप्रेस स्पेशल 28 मार्च को, 08478 पुरी एक्सप्रेस स्पेशल 26 मार्च को, 09344 डॉ. आंबेडकरनगर होली स्पेशल 30 मार्च, 6 एवं 13 अप्रैल को और 06094 कोयम्बतूर सुपरफास्ट स्पेशल 27 मार्च को खुलेगी।

वहीं दानापुर से 03257 आनंद विहार सुपरफास्ट 31 को, 01410 लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 26 एवं 31मार्च को, 01706 जबलपुर होली स्पेशल दानापुर से 27 को, 01662 रानी कमलापति होली स्पेशल 28 मार्च को, 09818 सोगरिका होली स्पेशल 26 मार्च को, 04812 भगत की कोठी स्पेशल 28 मार्च को, 06184 कोच्चिवेली 5 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार को, 04812 भगत की कोठी 28 मार्च को, 07648 हैदराबाद होली स्पेशल 26 मार्च को और 03281 खातीपुरा होली स्पेशल से 7 एवं 13 अप्रैल को जाएंगी।

पटना व सहरसा से दिल्ली के लिए होली स्पेशल ट्रेन :

यात्रियों की सुविधा के लिए होली के बाद अतिरिक्त होली स्पेशल चलेंगी। 04035 पटना-नई दिल्ली अनारक्षित होली स्पेशल 26 को पटना से रात 9.30 बजे आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते अगले दिन नई दिल्ली पहुंचेगी। 04037 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित होली स्पेशल 26 को सहरसा से शाम 7.30 बजे प्रस्थान कर खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते अगले दिन नई दिल्ली पहुंचेगी। 09020 भागलपुर-इंदौर होली स्पेशल 27 मार्च को भागलपुर से सुबह 09.00 बजे प्रस्थान कर किऊल, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते अगले दिन शाम इंदौर पहुंचेगी।

त्योहार के बाद काम पर लौटने की लोगों को सताने लगी चिंता :

होली में काफी जद्दोजहद के बाद घर आये लोगों को होली बाद काम पर लौटने की चिंता सता रही है। विमानों से यात्रा के दौरान महंगा टिकट देख लोग परेशानी में हैं। ट्रेनों में होली के बाद एक हफ्ते तक कंफर्म टिकट का टोटा है। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसी शहरों के लिए उड़ानों में टिकट की महंगाई दो से तीन गुनी है। होली के अगले दिन पटना से दिल्ली जाने का अधिकतम किराया 21 हजार तक पहुंच गया है। मुंबई, बेंगलुरू समेत महत्वपूर्ण मार्गों पर दो अप्रैल तक टिकटों की कीमत दो से तीन गुनी तक महंगी हो गई हैं। वहीं संपूर्ण क्रांति, मगध, विक्रमशिला, दानापुर सिकंदराबाद, पाटलिपुत्रा मुंबई, वंदे भारत जैसी ट्रेनों में वेटिंग टिकट ही उपलब्ध है। रेलवे की ओर से कई मार्गों पर स्पेशल ट्रेनों चलाई गईं हैं। लेकिन अब स्पेशल ट्रेनों में भी टिकटों का टोटा है। कई यात्री स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल कार्यालय समय के तालमेल न खाने से उसमें टिकट नहीं खरीद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

7 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

7 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

19 घंटे ago