समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

रूठों को मनाने में जुटी बीजेपी! उपेंद्र कुशवाहा से मिले संजय जायसवाल, बोले- NDA में ऑल इज वेल

बिहार को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की चर्चा के बीच आज बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। ये मीटिंग करीब 30 मिनट तक चली। इस दौरान संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक है। और जल्द सीट बंटवारा हो जाएगा। समय पर मीडिया को भी जानकारी दे दी जाएगी। हम सब साथ हैं, और मुलाकात होती रहती है। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने आए थे।

वहीं आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम सब एक साथ हैं, एक साथ चुनाव लड़ना है। इसमें क्या अस्वाभाविक है। सीट बंटवारे में कोई दिक्कत नहीं है। और समय पर बता दिया जाएगा। वहीं एनडीए में नीतीश कुमार के आने के सवाल पर उपेंद्र ने कहा कि किसी के आने से कोई परेशनाी नहीं है। और समय आपको जानकारी दे दी जाएगी।

IMG 20231027 WA0021

आपको बता दें जब पीएम मोदी 2 मार्च तो बिहा के दौरे पर आए थे। जो आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पीएम को कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। न ही औरंगाबाद की रैली में, और न ही बेगूसराय की रैली में। जिसके बाद से इस बात की अटकलें तेज हो गई थीं कि चिराग और उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी से कोई नाराजगी चल रही है।

IMG 20240307 WA0068IMG 20230604 105636 460

हालांकि कल ही चिराग पासवान ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। और भाजपा की ओर से उन्हें सम्मानजनक सीटें देने का आश्वासन मिला है। वहीं आज संजय जायसवाल ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की है। इन दोनों बैठकों को डैमेज कंट्रोल माना जा रहा है।

IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20231110 WA0063 01IMG 20240303 WA0043IMG 20230818 WA0018 02