Bihar

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, हाजीपुर समेत 6 सीटों पर पेश की दावेदारी; क्या करेगी बीजेपी?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई। चिराग पासवान ने हाजीपुर समेत लोकसभा की छह सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। चिराग ने बीजेपी अध्यक्ष को बीते लोकसभा चुनाव का हवाला दिया, जिसमें लोजपा ने छह सीटें जीती थी। हालांकि उनके पांच सांसद बाद में उनका साथ छोड़ गए। उन्होंने उन सभी सीटों पर अपनी स्वाभाविक दावेदारी जतायी। जेपी नड्डा ने चिराग पासवान की बातें ध्यान से सुनीं और सम्मानजनक सीट मिलने का भरोसा दिया।

सभी 40 लोकसभा सीटों पर लोजपा (रामविलास) की तैयारी :

इस बीच लोजपा (रामविलास) ने सभी 40 लोकसभा सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी जहां खुद नहीं लड़ेगी, वहां सहयोगी दलों की जीत के लिए काम करेगी। गुरुवार को इसको लेकर पार्टी ने सभी लोकसभा प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों-सह प्रभारियों की राजधानी पटना में बैठक हुई। इसमें सभी लोकसभा सीटों को लेकर भविष्य की रणनीति पर मंथन किया गया।

लोजपा (रामविलास) बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने में भी जुट गयी है। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में पार्टी ने एक बूथ 25 यूथ का लक्ष्य भी तय किया और आगामी लोकसभा चुनाव के पहले इसे हर हाल में प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। यही नहीं सभी 40 लोकसभा प्रभारियों को इसके लिए विशेष रूप से निर्देश भी दिया गया। पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव की तर्ज पर छह सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसमें हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर वह काफी मुखर भी है। इस सीट पर वह हर हाल में अपना उम्मीदवार उतारेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

2 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

2 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

2 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago