Bihar

दरभंगा एम्स पर आया अपडेट, इसी महीने फाइनल होगा अस्पताल का डिजाइन, केंद्र ने बनाई कमेटी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के दरभंगा में प्रस्तावित एम्स के निर्माण पर अपडेट आया है। दरभंगा में शोभन एम्स का डिजाइन इस माह के अंत तक फाइनल हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स का डिजाइन फाइनल करने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बना दी है। विशेषज्ञ कमेटी मरीजों की सुविधा और अन्य सभी पहलुओं का अध्ययन करते हुए डिजाइन फाइनल करेगी। एम्स के लिए पहले डिजाइन बनाई गई थी। लेकिन अब यहां जमीन नीची होने के कारण डिजाइन बदली जा रही है। फाइनल डिजाइन स्वास्थ्य मंत्रालय को मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।

इसके पहले अस्पताल निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी होगी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद शोभन एम्स का शिलान्यास हो जाएगा। दरभंगा के शोभन में एम्स का निर्माण कराना केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। शोभन एम्स की जमीन को लेकर मामला लंबे समय तक फंसा रहा था। केंद्र और राज्य में अलग गठबंधन की सरकार रहने पर एम्स के निर्माण की दिशा में गतिरोध भी बने रहे। अब जबकि केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार है, तो इसके निर्माण की दिशा में कार्रवाई तेज हुई है।

12 फरवरी को दरभंगा के शोभन में एम्स के लिए स्थल निरीक्षण करने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव अपनी टीम के साथ आए थे। उनके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और सचिव सहित सीनियर अधिकारी भी थे। यहां एम्स की जमीन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई थी। उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि दरभंगा के शोभन में ही एम्स का निर्माण किया जाए। राज्य सरकार शोभन में प्रस्तावित एम्स की जमीन तक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

30 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago