Politics

पशुपति पारस ने चिराग पासवान के साथ मिलने का ऑफर ठुकराया, हाजीपुर समेत अपनी सीटों पर अड़े

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार एनडीए में चाचा-भतीजा के बीच विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी ने बीते दो दिन वार्ता कर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को अपने भतीजे चिराग पासवान के साथ मिल जाने का ऑफर दिया। मगर उन्होंने इसे ठुकरा दिया। पारस हाजीपुर समेत अपनी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। उन्होंने बुधवार रात को भी अपने सांसदों और रालोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह अपने सांसदों की बलि नहीं देने वाले हैं औऱ न ही सांसदों की कीमत पर वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

पशुपति पारस ने कहा कि वह अपनी सभी सीटों पर कायम हैं। हाजीपुर से वही चुनाव लड़ेंगे। इस मुद्दे पर उनकी गुरुवार को बीजेपी नेतृत्व से भी बात होगी। बता दें कि बीजेपी नेता मंगल पांडेय ने मंगलवार और बुधवार को दोनों दिन पारस से बात की। बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े भी पारस से मिले और चिराग पासवान के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया। बीजेपी चाहती है कि लोकसभा चुनाव से पहले लोजपा के दोनों गुटों का विलय हो जाए, ताकि मजबूती से चुनाव लड़ा जा सके। हालांकि बीजेपी की यह कोशिश अब तक विफल साबित हुई है।

दूसरी ओर, लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने बुधवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान मंगल पांडेय भी साथ थे। बीते एक सफ्ताह में नड्डा से चिराग की यह दूसरी मुलाकात रही। इस मीटिंग के बाद चिराग ने कहा कि सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है। सबकुछ तय है। एनडीए में सीटों पर बातचीत हो चुकी है। समय आने पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में आने से जीत का अंतर और भी बढ़ जाएगा।

रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीटें देने का मन बनाया है। वहीं, उनके चाचा पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं दी जाएगी। पारस को राज्यपाल बनाने का ऑफर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने यह फॉर्मूला फाइनल कर लिया है। इस पर अन्य सभी दलों की सहमति मिलने पर सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसके तहत बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी की पार्टी को एक-एक सीट दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

13 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

13 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

21 घंटे ago