Bihar

आज से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं शिक्षक अभ्यर्थी, 16 मार्च की परीक्षा हुई स्थगित

बीपीएससी TRE 3.0 के अभ्यर्थी आज यानी गुरुवार से आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. फिलहाल 15 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है. 15 मार्च को दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की गई है. पहली पाली में कक्षा 6 से 8 के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 तक आयोजित की जाएगी. वहीं दूसरी शिफ्ट में कक्षा 1 से 5 के लिए दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 26 जिलों में किया जाना है.

आयोग ने 16 मार्च को कक्षा 9 और 10 के लिए विभिन्न विषयों के लिए एक शिफ्ट में आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है. आयोग ने नई परीक्षा की तिथि जल्द जारी करने की बात कही है. वहीं 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अभ्यर्थियों को निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इस संबंध में आयोग ने पहले ही जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है.

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करेंगे. इसके बाद अपने डैशबोर्ड में लॉग इन करेंगे. यदि किसी अभ्यर्थी के ऑनलाइन आवेदन में नाम, पिता का नाम एवं माता का नाम में त्रुटि है तो प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व फोटोग्राफ अपलोड करते हुए अपना सही नाम, पिता का नाम, माता का नाम निर्धारित स्थान पर अंकित करेंगे. उसके बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा.

सभी अभ्यर्थी प्रत्येक शिफ्ट के अनुसार प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केंद्र ले जाना सुनिश्चित करेंगे. एक प्रति को परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सुपूर्द कराना सुनिश्चित करेंगे. परीक्षा केंद्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 12 मार्च से उपलब्ध करायी जायेगी. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 14 मार्च तक निश्चित रूप से डाउनलोड कर लेंगे. अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पूर्व तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. उसके बाद परीक्षा केंद्र का गेट बंद हो जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

4 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

17 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

19 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

19 घंटे ago