Bihar

सीएम नीतीश पहुंचे दिल्ली, बीजेपी नेताओं से आज होगी मुलाकात, फिर इंग्लैंड जाएंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली पहुंच गए। वहां से वे गुरुवार की शाम विदेश दौरे पर जाएंगे। वह इंग्लैंड की यात्रा करेंगे। उनके साथ इस दौरे पर जेडीयू से राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा समेत कुछ चुनिंदा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली में एनडीए नेताओं के साथ मुलाकात करने की भी संभावना है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वे बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे। इस दौरान सीट शेयरिंग पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, मीटिंग का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। लंदन में वे साइंस सिटी देखेंगे और कुछ समारोह में भी शामिल होंगे। वे वहां प्रवासी बिहारियों के साथ मुलाकात करेंगे। नीतीश का स्कॉटलैंड जाने का भी कार्यक्रम है। वहां भी कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और निवेशकों को बिहार आमंत्रित करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश करीब एक हफ्ता विदेश में बिताएंगे।

विदेश जाने से पहले सीट शेयरिंग पर होगी बात?

इंग्लैंड रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने की संभावना है। इस दौरान जेडीयू और बीजेपी के बीच बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो सकती है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने में अब चंद दिन ही बचे हैं और एनडीए में सीट बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है। सीएम नीतीश एक हफ्ते के लिए विदेश दौरे पर रहेंगे, इसलिए वे बाहर जाने से पहले इस मुद्दे पर बीजेपी नेताओं से चर्चा कर सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

11 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago