समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में मुखिया को 5 हजार..उपमुखिया को ढाई हजार मिलेंगे; नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 2.35 लाख से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधियों को होगा फायदा

बिहार की नीतीश कैबिनेट ने सोमवार को प्रदेश में खेल विभाग के गठन समेत 19 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। आंगनबाड़ी में सेविका और सहायिका के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। अब सेविका को 7 हजार और सहायिका को 4 हजार मिलेगा। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के भत्ता में भी वृद्धि की गई है। बिहार आईटी पालिसी 2024 को भी मंजूरी मिल गई है।

मुखिया का मानदेय दोगुना कर दिया गया है। मुखिया को 5 हजार रुपए, जबकि उप मुखिया को ढाई हजार रुपए मिलेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का यह मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले से दो लाख 35 हजार 148 पंचायत प्रतिनिधियों को फायदा होगा। वहीं वार्ड सदस्य और पंच के 1 लाख 268 निर्वाचित सदस्यों को फायदा होगा।

IMG 20231027 WA0021

कैबिनेट अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया है कि ग्राम मुखिया को अब 5 हजार रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा। पहले 2 हजार 500 रुपए मिलते थे। उप मुखिया का मानदेय 1 हजार 200 रुपए से बढ़ाकर 2 हजार 500 रुपए प्रतिमाह किया गया है।

IMG 20240101 WA0037 01IMG 20230604 105636 460

वार्ड सदस्य का मानदेय 500 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 800 रुपए प्रतिमाह, सरपंच का मानदेय 2 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर 5 हजार रुपए प्रतिमाह, उप सरपंच का मानदेय 1 हजार 200 रुपए से बढ़ा कर 2 हजार 500 रुपए और पंच का मानदेय 500 रुपए से 800 रुपए किया गया है।

IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20240103 WA0099 01IMG 20231110 WA0063 01IMG 20231207 WA0065 01IMG 20230818 WA0018 02