Bihar

NDA के साथी संतोष सुमन की नीतीश कुमार से बड़ी मांग, तेजस्वी यादव को बनाएं CM, गरमाई सियासत

बिहार के पूर्व मंत्री और ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने गया में रविवार को कई मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. जाति आधारित गणना को लेकर उन्होंने कहा कि त्रुटि तो है. 60–70% प्रतिशत के पास गणक नहीं पहुंचे हैं. कुछ तो ऐसी बातें हुई हैं जिससे किसी जाति विशेष को आगे बढ़ाया गया है अगर डोर टू डोर सर्वे होता तो आंकड़ा सही आता. एक जगह पर बैठकर सर्वे को कर दिया गया है.

जाति आधारित गणना लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में अगर किया गया है तो निश्चित है जिसकी ज्यादा संख्या होगी उसकी उतनी हिस्सेदारी. उसी के अनुसार हिस्सेदारी देने की कोशिश कीजिए. यह हर जगह लागू होना चाहिए. आंकड़ा के अनुसार तेजश्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाइए. तभी हम मानेंगे कि इसके पीछे उनकी अच्छी मंशा है.

यह तो राजनीति है किसी को गणना में आगे बढ़ा दीजिए. नीतीश कुमार तो सोशल इंजीनियरिंग में बहुत माहिर हैं. किसी को एससी, एसटी बना देते हैं और फिर वोट लेने के बाद छोड़ देते हैं. यह शुरू से कर रहे हैं. दलित को महादलित बनाए हैं. यह सब एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. जनता सब जानती है अब बिहार में इनकी चलने वाली नहीं है.

ओवैसी को लेकर सीएम नीतीश के बयान पर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि कहा कि बीजेपी का बी टीम है या सी टीम है यह बाद की बात है, लेकिन किसी समुदाय में यह कहकर किसी को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते हैं. एआईएमआईएम की विचारधारा से हम भी सहमत नहीं हैं, लेकिन किसी को यह कहकर चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते हैं और नीतीश कुमार ने जब अल्पसंख्यक मुसलमानों के लिए काम किया है तो उनको किसी से डरना नहीं चाहिए. जनता अगर आपको चाहती है तो आपकी जीत होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में लड़की के साथ छेड़खानी मामले में 4 गिरफ्तार, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ…

5 घंटे ago

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

16 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

17 घंटे ago

बोनस बढ़ोतरी समेत मांगों को लेकर रेलकर्मियों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस; पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने और खाली पदों पर भर्ती की मांग

समस्तीपुर : इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन (ECREU) के राष्ट्रीय…

17 घंटे ago