समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही रेशम कुमारी (950) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही की तबीयत करीब तीन दिन पहले अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया। सिपाही की स्थिति देखकर चिकित्सकों ने उन्हें पटना IGIMS रेफर कर दिया। इस बीच सिपाही का पटना के एक अन्य निजी अस्पताल में भी इलाज चला। इसके बाद IGIMS में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतका मूल रूप से भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित तुलसी मिश्रा लेन की रहने वाली थीं। बंगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला सिपाही पहले से भी बीमार चल रही थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया और बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। महिला सिपाही की असामयिक मौत से उनके सहकर्मियों और पुलिसकर्मियों में शोक का माहौल है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों…
समस्तीपुर : बेतिया के सेनको ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में समस्तीपुर और वैशाली जिले के कई…
समस्तीपुर : यू-डायस पोर्टल पर 13 छात्र-छात्राओं के स्कूल ट्रांसफर को लेकर बड़ा विवाद सामने…
समस्तीपुर : जिले में फरार अपराधियों और लंबे समय से लंबित मामलों के आरोपितों की…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक…