Bihar

बिहार: नदी में शव फेंकनेवाले दोषी तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई

मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने पुल से शव को नहर में फेंकने वाले तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है. इस संबंध में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई विभागीय जांच में एसएसपी ने पहली नजर में तीनों पुलिसकर्मियों को दोषी पाया और तीनों को सस्पेंड कर दिया है. एक चालक और दो अन्य होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी से क्लोज कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है.

इन तीनों पर आरोप है कि इन लोगों ने सड़क हादसे में मृत शख्स के शव को पुल से नीचे नहर में फेंक दिया. इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन के होश उड़ गये. आनन-फानन में इसकी जांच की गयी और अब कार्रवाई हुई है. जांच के दौरान आरोपितों ने पहले तो दलील दी थी कि शव के हिस्सों को नहर में प्रवाहित किया गया है, लेकिन जब इस दलील पर सवाल उठने लगे, तो एक घंटे के भीतर ही तीनों जवानों को दोषी करार देते हुए उनके खिलाफ एक्शन ले लिया गया.

शव को घसीट कर पुल से नीचे नहर में फेंकते नजर आ रहे हैं पुलिसकर्मी

रविवार की सुबह मुजफ्फरपुर की इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वायरल वीडियो में पुलिस के तीन जवान सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए शख्स के शव को अस्पताल पहुंचाने के बजाए उसे घसीट कर पुल से नीचे नहर में फेंकते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो खूब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फकूली ओपी क्षेत्र के ढोढी नहर पुल का बताया जा रहा है. मुजफ्फरपुर पुलिस की मानवता शर्मनाक करतूत सामने आने के बाद जिले में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. शव को नहर में फेंकने के कारण मृतक की पहचान तक नहीं हो सकी है.

मुजफ्फरपुर एसएसपी कार्यालय की तरफ से पहले कहा गया है कि 8 अक्टूबर को फकुली ओपी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसके सुरक्षित हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दलील दी है कि हादसे के बाद शव के बुरी तरह से चिपके हुए हिस्से, कपड़े आदि को पास के नहर में प्रवाहित किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जा रही है और सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस दलील पर जब सवाल उठने लगा तो एक घंटे के भीतर ही एसएसपी ऑफिस ने मीडिया को जानकारी दी कि तीनों पुलिस जवान दोषी पाए गए हैं और उनके खिलाफ एक्शन हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के गांव होंगे डिजिटल स्मार्ट, हर गली-सड़क को मिलेगा यूनिक कोड, QR स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

बिहार के गांव अब डिजिटल बदलाव की नई राह पर बढ़ने वाले हैं. पंचायती राज…

4 घंटे ago

बिहार के 1.06 लाख सरप्लस टीचर क्या करेंगे? सम्राट के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया प्लान

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : धूम्रपान के अलावे वायु प्रदूषण भी बन रहे लंग कैंसर की बड़ी वजह, हर चार लंग कैंसर मरीजों में एक का कारण वायु प्रदूषण

समस्तीपुर : विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर…

9 घंटे ago

पुराने पीकू वार्ड में शिफ्ट होगा सिविल सर्जन कार्यालय, जर्जर भवनों को तोड़कर बनाया जाएगा 100 बेड का CCU

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण…

9 घंटे ago

नागपंचमी पर प्रदर्शन के लिए सांपो को पकड़ कर रखने की सूचना पर बीडीओ ने छापेमारी कर सांपो को करवाया मुक्त

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के…

12 घंटे ago