Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय पर कर्मियों का कल से होगा सत्याग्रह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- स्वास्थ्य विभाग में पूर्व में तबादला में व्याप्त त्रुटियों को दूर करने एवं कर्मियों को सामंजत्य नहीं करने के विरोध में नौ अक्टूबर से कर्मी सत्याग्रह शुरू करेंगे। इस संबंध में बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने बताया कि सीएस को ज्ञापन सौंप पांच अक्टूबर तक मांग पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया था।

मांग पूरा नहीं होने पर नौ अक्टूबर से आंदोलन करने की चेतावनी दी गयी थी। लेकिन अब तक कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ है। जिसके कारण नौ अक्टूबर से सीएस कार्यालय के समक्ष सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिला मंत्री ने बताया कि सिविल सर्जन समस्तीपुर की टालमटोल नीति एवं कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनहीनता व स्वास्थ्य विभाग में भारी अनियमितता के खिलाफ यह आंदोलन मांग पूरा होने तक जार रहेगा।

तीन पीएचसी के कर्मी रोज होंगे शामिल

जिला मंत्री राजीव रंजन ने बताया कि महासंघ के निर्णय के अनुसार सत्याग्रह आंदोलन में प्रत्येक दिन जिले के तीन-तीन पीएचसी से दस-दस कर्मी शामिल होंगे। ताकि आंदोलन के साथ-साथ अस्पतालों में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो। इसके बावजूद अगर सीएस के स्तर से मांगों के निष्पादन में रुचि नहीं दिखायी जाएगी तो बाध्य होकर तालाबंदी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

इस तालिका के तहत होगा आंदोलन:

जिला मंत्री ने बताया कि पहले दिन नौ अक्टूबर को जिला मुख्यालय के पदधारकों के अलावे सरायरंजन, पूसा एवं पटोरी पीएचसी से दस-दस कर्मी आंदोलन में हिस्सा लेंगे। दस अक्टूबर को मोरवा, समस्तीपुर एवं विभूतिपुर, 11 अक्टूबर को दलसिंहसराय, उजियारपुर व वारिसनगर, 12 अक्टूबर को कल्याणपुर, खानपुर एवं सिंघिया, 13 अक्टूबर को मोहिउद्दीननगर, सरायरंजन एवं पूसा व 14 अक्टूबर को हसपुर, बिथान एवं सिंघिया के साथी आंदोलन में शामिल होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के गांव होंगे डिजिटल स्मार्ट, हर गली-सड़क को मिलेगा यूनिक कोड, QR स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

बिहार के गांव अब डिजिटल बदलाव की नई राह पर बढ़ने वाले हैं. पंचायती राज…

2 घंटे ago

बिहार के 1.06 लाख सरप्लस टीचर क्या करेंगे? सम्राट के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया प्लान

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : धूम्रपान के अलावे वायु प्रदूषण भी बन रहे लंग कैंसर की बड़ी वजह, हर चार लंग कैंसर मरीजों में एक का कारण वायु प्रदूषण

समस्तीपुर : विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर…

7 घंटे ago

पुराने पीकू वार्ड में शिफ्ट होगा सिविल सर्जन कार्यालय, जर्जर भवनों को तोड़कर बनाया जाएगा 100 बेड का CCU

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण…

7 घंटे ago

नागपंचमी पर प्रदर्शन के लिए सांपो को पकड़ कर रखने की सूचना पर बीडीओ ने छापेमारी कर सांपो को करवाया मुक्त

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के…

9 घंटे ago