विजयादशमी के पर्व पर बिहार के लगभग सभी प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अनोखे तरीके से दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक कार्टून वाला वीडियो शेयर किया। इसमें बिहार की जनता को श्रीराम बताया और रावण को चारा चोर, कुंभकरण को पलटीमार एवं 9वीं फेल को मेघनाथ दिखाया। उन्होंने अपने इस वीडियो से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी पर तंज कसा है।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी विजयादशमी के मौके पर मंगलवार को खगड़िया जिले के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने महदीपुर दुर्गा स्थान स्थित माता रानी के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं भी दीं।
सम्राट ने अपने पोस्ट में 20 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में रामचंद्र की जय का भजन चल रहा है। इसमें बिहार की जनता को राम के रूप में प्रदर्शित किया गया है। वह ‘सबका साथ सबका विकास’ के तीर के साथ रावण रूपी ‘चारा चोर’ का पुतला दहन कर रहे हैं। बगल में कुंभकर्ण रूपी ‘पलटी मार’ और मेघनाथ रूपी ‘9वीं फेल’ भी दिखाया गया है।
इस वीडियो में बिहार की जनता महिला उत्पीड़न, खूनी नरसंहार, चारा घोटाला, आईआरसीटीसी और गुंडाराज जैसी बुराइयों का खात्मा करते हुए नजर आ रही है। बिहार बीजेपी के हैंडल से भी यह वीडियो शेयर किया गया, जिसमें लिखा है, ” वो दिन दूर नहीं, जब रामरूपी बिहार की जनता को तुष्टीकरण, परिवारवाद, पलटीमार, गुंडाराज, भ्रष्टाचार के रावण पर जीत मिलेगी।”
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…