Bihar

INDIA गठबंधन में फिर रार? नीतीश की जेडीयू ने मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस-सपा के सामने उतारे कैंडिडेट

लोकसभा चुनाव के लिए बने विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन में एक बार फिर तकरार देखने को मिली है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ उम्मीवार उतारे हैं। जेडीयू ने मंगलवार को एमपी चुनाव के लिए पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इससे पहले मध्य प्रदेश में गठबंधन को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच तकरार हुई थी।

जेडीयू ने मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। जेडीयू ने शिवपुरी जिले की पिछोर सीट से चंद्रपाल यादव, छतरपुर जिले के राजनगर से राम कुंवर (रानी) रकैवार, कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से शिवनारायण सोनी, झाबुआ जिले की थांदला से तोलसिंह भूरिया और पेटलावद से रामेश्वर सिंघार को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि जिन सीटों पर जेडीयू ने कैंडिडेट घोषित किए हैं उन पांचों सीटों पर कांग्रेस पहले ही अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। साथ ही राजनगर से अखिलेश यादव की सपा ने भी अपना कैंडिडेट उतारा है। ये तीनों ही पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर बने INDIA गठबंधन में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे विधानसभा इलेक्शन में गठबंधन के अंदर शामिल दल एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। इस पर सियासत गर्मा गई है।

दूसरी ओर, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी मध्य प्रदेश की 41 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। अखिलेश यादव ने एमपी की लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इन सभी सीटों पर सपा का सामना बीजेपी के साथ ही कांग्रेस से होगा। यूपी से लगती हुए विधानसभा क्षेत्रों में अखिलेश की पार्टी असर डाल सकती है, जिसे कांग्रेस को नुकसान पहुंच सकता है।

इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। राजनीतिक गलियारों में यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा। अखिलेश ने कहा कि पहले कांग्रेस ने गठबंधन की बात की। सपा से सीटों की लिस्ट भी मंगाई गई। मगर बाद में कांग्रेस ने गठबंधन से इनकार करते हुए सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। सपा को कांग्रेस ने धोखा दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

7 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

8 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

9 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

18 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

18 घंटे ago