Bihar

बिहार की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके भोजपुरी स्टार पवन सिंह, BJP से टिकट पर ठोकेंगे दावेदारी

2014 के लोकसभा चुनाव में भोजपुर जिला से उम्मीदवारी को लेकर अक्सर अलग अलग तरह चर्चाएं हवा में तैरती रही हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह को लेकर लगातार यह कयास लगाये जाते रहे हैं कि भोजपुर जिला से पवन सिंह अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इस बीच आर के सिंह ने भी यह बयान दिया था कि मैं फिर से भोजपुर से ही अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित करूंगा। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया कि पवन सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव में आरा से अपनी दावेदारी ठोकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने पटना भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जो पार्टी कहेगी वह करूंगा, बस आदेश का है इंतजार।

चुनाव लड़ने पर क्या कहा पवन सिंह ने 

चुनाव लड़ने की इच्छा पर उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने की इच्छा किसको नहीं होती है। कौन नहीं चाहता कि हम आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि मैंने कमर कस लिया है, बस आदेश का इंतजार है। उन्होंने कहा कि हमारे दर्शकों ने मुझे पहले गायक बनाया, फिर गायक से नायक बनाया, अब इसके बाद पवन सिंह क्या बनेगा, यह सब ऑडियंस के हाथों में है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मनोज तिवारी, निरहुआ और रवि किशन की तरह पवन सिंह को भी लोग लोक सभा में देख पाएंगे।

बिहार और देश के मुद्दों पर दिया जवाब 

पवन सिंह से देश के मुद्दों और बिहार सरकार को लेकर किए गये सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि वह पार्टी के नए सिपाही हैं। उन्हें इस संबंध में बहुत कुछ जानकारी नहीं हैं और जिस मुद्दे पर उन्हें जानकारी नहीं होती वो उस पर मैं ज्यादा कुछ टिप्पणी करना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि हाँ इतना जरुर है कि मैं जिस क्षेत्र (फिल्म और संगीत) के सिपाही हैं वहां पर अच्छी सोच है अच्छा काम है,अच्छा विकास है। उन्होंने कहा कि आपलोग भी साथ दीजिये कि हमलोग और अधिक विकास करें।

अमृत कलश यात्रा में शामिल होने आये थे पवन सिंह 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय से आज अमृत कलश यात्रा दिल्ली के लिए रवाना की जा रही है। युवा अमृत कलश को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। युवाओं में अमृत कलश यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। बिहार के 1500 युवाओं को अमृत कलश के साथ दिल्ली रवाना किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने पवन सिंह भी पटना के भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago