Bihar

मुस्लिमों से ज्यादा इनसे खतरा, दुर्गा जी के बाद तेजस्वी के MLA फतेह बहादुर के निशाने पर 10 प्रतिशत हिंदू

लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के विधायक इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। जिन दुर्गा मां को लालू परिवार श्रद्धा से पूजता है उसे राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने काल्पकनिक पात्र बताकर राजनैतिक गलियारे में खलबली मचा दी। रोहतास के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर ने अब सवर्ण हिंदुओं को निशाने पर लिया है। नाम लिए बगैर उन्होंने कहा है कि ये दस फीसदी हिंदू ज्यादा खतरनाक हैं। उन्होंने बीजेपी पर भी जुबानी हमला बोला है।

डेहरी में एक कार्यक्रम के दौरान राजद विधायक ने कहा कि देश के 72 प्रतिशत हिंदू पिछड़े हैं। उन्हें अपनों से ज्यादा खतरा है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी लगातार हिंदुओं को एकजुट होने का नारा लगाती है। कहा जाता है कि सभी हिंदू एकजुट हो जाएं क्योंकि इन्हें मुसलमानों से बहुत ज्यादा खतरा है। लेकिन, सच्चाई कुछ और है।

उन्होंने कहा कि 72 फीसद पिछड़े हिंदू है, जिसमें एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लोग शामिल हैं। इन वर्गों के लोगों को ज्यादा खतरा 10 फीसदी हिंदुओं से ही है। ये लोग सता और मजबूत पोजिशन में बैठे हैं जो स्वभाव से मनुवादी हैं। इन्हीं लोगों ने ही कभी 72 प्रतिशत वाले हिंदुओं पर इन्हीं लोगों ने गोबर और पत्थर फेंके थे और रिझाने के लिए आज कहते हैं कि सभी हिंदू एक हो जाओ।

दो दिन पहले ही फतेह बहादुर सिंह ने मां दुर्गा और ब्राम्हणों को लेकर विवादित बयान दिया था। कहा था कि मनुवादियों ने ही काल्पनिक कथाएं सुनाकर पिछड़ी जनता का शोषण किया। इन मनुवादी विचारधारा के लोगों ने ऐसा नियम बना रखा था कि ब्राह्मण चाहे किसी प्रकार का अपराध करें उन्हें कोई सजा नहीं होती थी। उन्हें हर अपराध के बाद उन्हें क्षमा कर दिया जाता था। यही वजह है कि अंग्रेजों ने ऐसा नियम बनाया कि कभी किसी ब्राह्मण को कोर्ट का जज बनने का मौका नहीं दिया गया। फतेह बहादुर सिंह के बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस बयान के बाद हलचल और बढ़ जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago