Bihar

Land For Job Scam: लालू यादव परिवार को मिली राहत; तेजस्वी, राबड़ी, मीसा भारती सहित सभी को जमानत!

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सांसद मीसा भारती को जमानत दे दी है।

नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इनके साथ राज्यसभा सांसद मिसा भारती और मनोज झा भी कोर्ट पहुंचे।

सुनवाई से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान लालू यादव ने कहा कि सुनवाई होती रहती है और वह इससे डरते नहीं हैं क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

बता दें कि 22 सितंबर को दिल्ली की एक अदालत ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और 14 अन्य आरोपियों को समन जारी किया था।

सीबीआई ने हाल ही में कथित इस घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव समेत उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। सीबीआई ने 18 मई, 2022 को लालू यादव और उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

आरोप यह लगाया गया था कि 2004-2009 के बीच तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री ने रेल विभाग के ग्रुप “डी” में नियुक्ति के बदले में अपने परिवार के सदस्यों आदि के नाम पर जमीन लेकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया था।

वहीं, बिहार में जातीय गणना (Bihar Caste Census Report) की रिपोर्ट जारी होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं।

मंगलवार की रात दिल्ली में लालू (Lalu Yadav) ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा, उन्होंने पूरे देश में जातीय गणना को लेकर आगे की रणनीति के बारे में खुलकर बात की।

लालू बोले- सभी को मिलेगा लाभ

मीडिया से बातचीत के दौरान लालू ने कहा कि बिहार में जातीय गणना हमलोगों ने करा दी है, अब यह पूरे देश में होना चाहिए।

लालू ने कहा कि जातीय गणना से पूरे देश में गरीबों और दलितों को लाभ होगा। इससे सभी को सही हक मिलेगा, अभी तक किसी को वाजिब हक नहीं मिलता था, अब जातीय गणना को लेकर आगे भी काम करना है।

वहीं, जब मीडिया द्वारा पूछा गया कि अब आगे की क्या प्लानिंग है? क्या आरक्षण के दायरे को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा? इसपर जवाब देते हुए लालू ने कहा कि संख्या के अनुरूप आरक्षण के दायरे को बढ़ाया जाएगा।

इसके अलावा, लालू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा को भी घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लंबे समय तक लोगों का हक मारा है, अब उसकी हकमारी पकड़ में आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago