Bihar

BPSC : बिहार में 70 हजार शिक्षकों की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, जानें कहां तक पहुंचा काम

राज्यभर के सरकारी मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 70 हजार पदों पर भर्ती ( Bihar Teacher Vacancy 2023 ) के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को जल्द ही अधियाचना भेजी जाएगी। इसकी तैयारी में शिक्षा विभाग समेत जिलों के पदाधिकारी लगे हुए हैं।

विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने मंगलवार को नियुक्ति की तैयारी को लेकर हुए अब-तक के कार्यों की जानकारी मंगलवार को पदाधिकारियों से ली। मध्य विद्यालयों के 31,982 तथा माध्यमिक-उच्च माध्यमिक के शिक्षकों के 37,660 पदों पर अगले चरण में नियुक्ति होनी है। इन पदों के रोस्टर क्लियरेंस के लिए जिलों को निर्देश दिए गए है। जिलों को निर्देश है कि रोस्टर क्लियरेंस कर रिपोर्ट पर जिलाधिकारी से अनुमोदन लेकर विभाग को भेजें।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दर्जनभर जिलों ने यह रिपोर्ट भेज भी दी है। शेष जिलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई समीक्षा में निर्देश दिया गया कि जल्द-से-जल्द यह रिपोर्ट विभाग को भेज दें। केके पाठक आठ दिनों बाद मंगलवार को विभाग में आए थे। सप्ताहभर से विभाग नहीं आने को लेकर कई तरह की चर्चा विभाग के पदाधिकारियों-कर्मियों और शिक्षकों के बीच चल रही थी, जिसपर अब विराम लग गया है।

विभाग आने के बाद पाठक ने तमाम पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। खासकर उन्होंने विद्यालयों में चल रहे प्रतिदिन के निरीक्षण की जानकारी ली। कहा कि इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, कोर्ट केस के लंबित मामलों की जानकारी ली और इनके निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

विभागीय लंबित कार्य को समय पर पूरा कराएं

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में कहा कि 2023 के पहले के सभी कोर्ट केस में प्रति शपथपत्र जल्द भेज दें। इसके साथ ही विभागीय जो भी कार्य लंबित हैं, उन्हें समय पर पूरा कराएं। उन्होंने यह निर्देश दिया कि विभागीय कार्यों का निष्पादन ई-ऑफिस के माध्यम से ही करें। उन्होंने कहा कि अब भी कोई पदाधिकारी ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य नहीं कर रहे हैं, वे तत्काल शुरू कर दें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से उनके कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago