Bihar

‘कलेक्टर के मुंह पर थूक दो, फटे जूते की माला पहनाओ’; RJD के पूर्व कृषि मंत्री की लोगों को अजीबोगरीब सलाह

किसान महापंचायत में पूर्व कृषि मंत्री सह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधाकर सिंह ने सरकार व अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “वोट जहां देना हो दीजिए। मेरे कहने पर मुझे भी वोट मत दीजिएगा, जब तक हम आपका काम न करें। लाठी-डंडा से डर लगता हो, सिर फूट जाएगा।”

उन्होंने कहा कि लोहिया ने बताया था हम लोगों को, आसान तरीका है मुंह पर थूक दो अधिकारी के। कलेक्टर के मुंह पर थूंक दीजिएगा तो कौन दफा लगा कर जेल भेजेगा। आप कलेक्टर को क्यों फूल का माला पहनाते हैं, फटा हुआ जूता का माला गर्दन में लटका दीजिए अधिकारियों को, कौन दफा लगेगा।

‘हम तो गांधीवादी हैं, जो बता रहे हैं…’

पूर्व कृषि मंत्री ने आगे कहा, “हम तो गांधीवादी हैं। हम गांधी जी के रास्ते बता रहे हैं। जो बता रहे हैं उसको करके देखिएगा, अधिकारी इस्तीफा देकर न चला जाए तो कहिएगा। सिर फोड़िएगा तो 302 व 307 का दफा लगेगा। लेकिन थूंक दीजिएगा मुंह पर तो कौन दफा लगेगा। यदि अधिकारी कहीं दिखे तो उसे अंगूठा दिखाइए।”

‘भगत सिंह का रास्ता तो…’

सुधाकर सिंह ने कहा कि ये गांधी के रास्ते हैं। भगत सिंह का रास्ता तो राकेश टिकैत बता ही दिए। उन्होंने कहा कि मंडी कानून के लिए संघर्ष चल रहा है। इसके लिए किसानों को एकजुट होना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में नवविवाहिता की जिंदा जलकर मौ’त, 8 फरवरी को हुई थी शादी; मायके वालों ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक…

3 घंटे ago

बिहार के गांव होंगे डिजिटल स्मार्ट, हर गली-सड़क को मिलेगा यूनिक कोड, QR स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

बिहार के गांव अब डिजिटल बदलाव की नई राह पर बढ़ने वाले हैं. पंचायती राज…

11 घंटे ago

बिहार के 1.06 लाख सरप्लस टीचर क्या करेंगे? सम्राट के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया प्लान

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : धूम्रपान के अलावे वायु प्रदूषण भी बन रहे लंग कैंसर की बड़ी वजह, हर चार लंग कैंसर मरीजों में एक का कारण वायु प्रदूषण

समस्तीपुर : विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर…

15 घंटे ago

पुराने पीकू वार्ड में शिफ्ट होगा सिविल सर्जन कार्यालय, जर्जर भवनों को तोड़कर बनाया जाएगा 100 बेड का CCU

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण…

16 घंटे ago