Bihar

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन से कटकर मां-बेटी व पोती की मौत, रेलवे गुमटी पार करने की जल्दबाजी में गई तीनों की जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के दोनार गुमटी पर रविवार सुबह रेलवे गुमटी पार करने की जल्दबाजी में एक ही परिवार की दो महिलाएं, एक बच्ची और एक बच्चा कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस की चपेट में आ गये। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि डीएमसीएच की इमरजेंसी में बच्ची की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे का इलाज डीएमसीएच में हो रहा है। घटना में मृत दोनों महिलाएं मां-बेटी थीं। उनकी पहचान तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र के बैका गांव निवासी मो. हमीदुल्ला की पत्नी शहजादी खातून (65) और पुत्री छोटकी परवीन उर्फ रोशनी खातून (35) के रूप में हुई है। मृत बच्ची शहजादी की पोती व मो. अफताब आलम की पुत्री अक्शा परवीन (04) बताई गयी है। गंभीर रूप से घायल बच्चा शहजादी का पोता व मो. अंसार आलम का पुत्र सैफ बाबू (03) है।

प्रत्यक्षदर्शी दोनार निवासी राजा दास ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। उसने कहा कि दुर्घटना सुबह करीब 9:30 बजे। लहेरियासराय की ओर से कोलकाता-जयनगर ट्रेन आ रही थी। इसी दौरान दोनों महिलाएं दोनों बच्चों के साथ गुमटी पार करने लगीं। इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गईं। दुर्घटना के बाद दोनों बच्चों को जीवित देख उन्हें लेकर डीएमसीएच इमरजेंसी पहुंचे। वहां कुछ देर बाद एक बच्ची ने दम तोड़ दिया।

मृतका के परिजन मो. सितारे ने बताया कि मेरी नानी शहजादी खातून अपनी विवाहिता पुत्री छोटकी परवीन उर्फ रोशनी खातून और पोते-पोती के साथ गांव से दरभंगा जेल में बंद अपने बेटे मो. सरताज से मिलने आ रही थी। अलीनगर से आनेवाली बस ने उन्हें दिलावरपुर में उतार दिया। वहां से पैदल दोनार गुमटी पार करने के दौरान यह घटना हुई। छोटकी परवीन उर्फ रोशनी खातून की ससुराल मनीगाछी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में है। उसके पति मो. शहजादे दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। उन्हें कोई संतान नहीं है।

डॉक्टरों ने बताया कि इलाजरत बच्चे को पहले से चमकी की बीमारी है। इस वजह से उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उधर, जीआरपी थाना अध्यक्ष रामजी उपाध्याय ने कहा कि रेलवे ट्रैक से दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। घटनास्थल होम सिग्नल से बाहर होने के कारण अग्रेतर कार्रवाई सदर थाने की पुलिस करेगी। सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

लड़की से छेड़खानी मामले पर प्रशांत किशोर का सरकार पर हमला, समस्तीपुर पहुंचने पर बोले- “पुलिसिंग सुधरे बिना अपराध पर लगाम संभव नहीं”

समस्तीपुर : बिहार में महिलाओं के साथ छेड़खानी और बढ़ते अपराध को लेकर समस्तीपुर पहुंचे…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में लड़की के साथ छेड़खानी मामले में 4 गिरफ्तार, राजद ने सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर 23 सितंबर की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ…

9 घंटे ago

“पोलियो की तर्ज पर कालाजार का भी होगा पूरी तरह खात्मा” : सिविल सर्जन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से कालाजार के पूरी तरह उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनकर जयंती पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समस्तीपुर/उजियारपुर : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर रायपुर खनुआ गांव में…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर, 30 सितंबर तक नये स्कूलों में करना है योगदान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 1668 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। शिक्षा विभाग के…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, RYA ने उठाई आवाज

समस्तीपुर/पूसा : ‘स्कूल-कॉलेज ठीक करो, शिक्षा सुधारो’ अभियान के तहत इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की…

21 घंटे ago