Bihar

“जीवन में जितनी गाली डिक्शनरी में पढ़ी है, उतनी गालियाँ रोज अधिकारियों को देते हैं”, नीतीश के मंत्री का विवादित बयान

नीतीश सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव एक बार फिर से अपने विवादित बयान से चर्चा में आ गए हैं। गया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अफसरों को लेकर बेतुका बयान दे डाला।

उन्होने कहा कि हमारी लड़ाई सबसे ज्यादा अफसरों से होती है। हम रोज अफसरों को गाली देते हैं। यहां आने से पहले भी भी दो अफसरों को गरिया कर चले हैं। दशहरा के दिन भी अफसर लोगों को गरिया रहे थे। जिसके बाद उनका ये वीडिया काफी वायरल हो रहा है।

खुले मंच से मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि हमारी सबसे ज्यादा लड़ाई अफसरों से होती है। आज भी चले हैं दो अफसरों को गरिया कर ही चले हैं। और दसवीं के दिन भी घर पर थे तो अफसर लोगों को गरिया ही रहे थे। वो जो पैसा मांग देता है ज्यादा। कम पैसा मांगे तो काम चल जाता है। ज्यादा मांग देता है तो हमें ज्यादा दिक्कत हो जाता है। कष्ट हो जाता है।

मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि हम अफसरों को मां-बहन की गाली नहीं देते लेकिन डिक्शनरी में जितना गाली हम पढ़े हैं, उतना गाली को दिया ही करते हैं। उसके बाद कहते हैं भेज रहे हैं, होश में रहो फिर वो काम कर देता है। अफसर को गाली देकर पैरवी करते हैं, तभी वह सुनता है। डॉक्टर भगवान का रूप होता है। हम जल्दी डॉक्टर से लड़ाई नहीं करते हैं। हमारा ज्यादा लड़ाई अफसर लोग से होता है। आपको बता दें गुरुवार को गया के गुरारू प्रखंड की कनौसी पंचायत में प्रतिमा अनावरण समारोह में मंत्री सुरेंद्र यादव पहुंचे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

4 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

5 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

17 घंटे ago