Bihar

बिहार: नवादा में कांग्रेस विधायक के घर में मिली युवक की लाश, एक दिन पहले से था गायब

बिहार के कांग्रेस विधायक के घर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मामला नवादा जिला के हिसुआ अंतर्गत नरहट का है जहां की विधायक नीतू सिंह के घर में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान पियूष सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के द्वारा FSL और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है। विधायक का कहना है कि 25 अक्टूबर से उनका आवास खाली पड़ा था और उसमें विधायक नीतू सिंह के परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

हत्या का आरोप विधायक के संबंधी पर 

परिजनों का कहना है कि नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का संयुक्त परिवार है और लाश उनकी गोतनी जो कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पार्षद आभा सिंह हैं, उनके आवास से बरामद हुआ है। शव की पहचान 22 वर्षीय युवक पियुष सिंह के रूप में की गई है, जो रिश्ते में आभा सिंह का जाउत लगता है। परिजनों ने हत्या का आरोप आभा सिंह के बेटे गोलू सिंह पर लगाया है।

विधायक के रिश्तेदार के घर से शव बरामद 

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम लगभग 7 बजे के बाद पीयूष सिंह विधायक नीतू सिंह के देवर सुमन सिंह के बेटे गोलू सिंह से मिलने उसके घर पर गया था। शनिवार तक गोलू सिंह जब घर वापस नहीं आया तब परिजन उसे खोजने लगे, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी पियूष का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। खोजने के दौरान किसी ने बताया कि पियूष गोलू से मिलने उसके घर गया था। इस जानकारी के बाद परिजनों ने इस बात की सूचना नरहट थाने को दी। सूचना मिलने पर पुलिस जांच के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिंह के घर के एक कमरे का ताला तोड़ दिया, जहां पुलिस को खून से लथपथ एक लाश मिली। परिजनों ने लाश की पहचान पीयूष सिंह के रूप में की।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना के संबंध में एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि नरहट पुलिस ने शनिवार की शाम लगभग 4 बजे कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के आवास पर लाश होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची, जहां तलाशी के दौरान गोलू सिंह के कमरे से पियूष सिंह का शव बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम और एफएससीएल की टीम को भी बुलाया गया। घटना की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

15 घंटे ago