Bihar

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने CM नीतीश को ललकारा: कहा- हिम्मत है तो बिहार में चुनाव की घोषणा करें, JDU ने भी दिया जवाब

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू डरने वाले चुनाव की बात नहीं करते हैं। हारने वाले चुनाव से भागते हैं। आपको अगर हिम्मत है तो बिहार में चुनाव की घोषणा कीजिए। मैं जानता हूं कि आप डरे हुए हैं आपका जनमत पूरी तरीके से खत्म हो चुका है।

जो ताकतवर होता है वो जनता के बीच होता है

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राज्य एक चुनाव की बात की है तो यह उनके जनता की ताकत पर बनी हुई है। सरकार की ताकत बोल रही है। आपके जैसे डरपोक व्यक्ति जो राजनीतिक तौर पर चोरी छिपे सरकार बनाते हैं, ऐसे व्यक्ति यह बात नहीं समझ सकते हैं। आप तो सिर्फ सरकार बचाने के लिए जीते हैं। आपको हिम्मत नहीं है कि चुनाव में जाए, इसलिए आज जो आप कह रहे हैं उससे देश के लोग डरे हुए हैं। जो ताकतवर होता है वह जनता के बीच होता है और वही चुनाव की बात करता है।

जदयू ने किया पलटवार

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की बात जो हो रही है। वन नेशन वन एजुकेशन की भी बात होनी चाहिए। वन नेशन वन इनकम की भी बात होनी चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि हम लोग चुनाव से डरने वाले नहीं हैं, बल्कि हमलोगों ने तो सीबीआई और ईडी की छाती पर चढ़कर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई है और राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन बनाया है। इससे भाजपा के नेता घबराए हुए हैं। क्रंदन कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

10 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

10 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

10 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

16 घंटे ago